‘बंटेंगे तो कटेंगे’ के नारे को RSS का समर्थन
उत्तर प्रदेश के मथुरा में चल रहे RSS की सालाना बैठक में योगी आदित्यनाथ के नारे ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ की गूंज रही. RSS ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ बयान का समर्थन किया है. मथुरा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सालाना बैठक में संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने कहा कि इस नारा को जीवन में उतारा जाना चाहिए. होसबोले कहा कि यह नारा हिंदू एकता की आवश्यकता के लिए जरूरी है.
होसबोले ने बताया जीवन मंत्र
संघ के सरकार्यवाह यहीं नहीं रुके उन्होंने योगी के नारे को लेकर कहा कि ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ को हमें अपने जीवन में उतारना चाहिए. यह हिंदू एकता और लोक कल्याण के लिए जरूरी है. मथुरा में संघ की बैठक के बाद प्रेस को संबोधित करते हुए दत्तात्रेय होसबोले ने यह बात कही.
होसबोले ने कहा इस नारे को आचरण में लाना होगा
प्रेस कॉन्फ्रेंस में ‘बंटेंगे तो कटेंगे’ वाले बयान पर पूछे गए सवाल के जवाब में होसबाले ने कहा, ‘इसका मतलब है कि एकता की आवश्यकता है और हमें इसे अपने आचरण में लाना होगा . लोग इसे समझ रहे हैं और लागू कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि यह हिंदू एकता और लोक कल्याण के लिए आवश्यक है.उन्होंने कहा कि हिंदुओं को तोड़ने के लिए लोग काम कर रहे हैं.
संघ ने लव जिहाद के प्रति भी किया सतर्क
होसबाले ने लव जिहाद का मुद्दा भी उठाया और कहा कि लव जिहाद से समाज में समस्या हो रही है. उन्होंने कहा, ‘लड़कियों को लव जिहाद के प्रति जागरूक करना होगा. उन्होंने कहा कि हमारे समाज की बहन-बेटियों को बचाना हमारा काम है.उन्होंने दावा किया कि केरल में 200 लड़कियों को लव जिहाद से बचाया गया है.
योगी ने हरियाणा की रैली में दिया था नारा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान एक रैली में हिंदुओं को जातियों में बांटने की विपक्षी दलों की रणनीति के प्रति सचेत करते हुए कहा था कि विपक्ष चाहता है कि मुसलमान एकजुट होकर ताकतवर और हिंदू जातियों में विभाजित होकर कमजोर बने रहें. योगी आदित्यनाथ ने पड़ोसी देश में मुसलमानों के हाथों बेगुनाह हिंदुओं के मारे जाने का हवाला देकर कहा था कि बंटेंगे तो कटेंगे. योगी के इस बयान की उस समय विपक्ष ने कड़ी आलोचना की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने अलग-अलग तरह से इस संदेश को आगे बढ़ाया था.
ये भी पढ़े:India China Army एलएसी से पीछे हटनी शुरू, चार पेट्रोलिंग पॉइंट्स पर बनी सहमति
Backbiome is an advanced daily wellness supplement formulated to help support spinal comfort, reduce feelings of built-up tension, and promote freer, smoother movement throughout backbiome everyday life.
Điều làm mình ấn tượng ở sportzfy apk download là tốc độ phản hồi khá nhanh ngay cả khi truy cập bằng điện thoại. TONY10-09