USA vs PAK: 2024 टी20 वर्ल्ड कप का 11वां मैच मेजबान अमेरिका (USA) के हाथों मिलीइ स करारी हार के बाद पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) बहानेबाजी करते दिखे और पिच पर हार का पूरा आरोप मढ दिया।
क्या बोले बाबर आजम ?
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने अमेरिका से हार के बाद उन गलतियों के बारे में बताया, जो उन्होंने इस मैच में की. वह अपनी टीम के प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं दिखे, क्योंकि गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में ही पाक का प्रदर्शन निराशाजनक था. USA से मिली हार के बाद बाबर आजम (Babar Azam) ने कहा कि, “हम शुरुआती 6 ओवर्स का फायदा नहीं उठा पाए, क्योंकि लगातार विकेट गिरने से आप प्रेशर में आ जाते हैं. बतौर बल्लेबाज आपको पार्टनरशिप बनाने पर ध्यान देना होता है. वहीं गेंदबाजी में भी हम पहले 6 ओवर्स में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके, जिसमें बीच के ओवर्स में हमारे स्पिनर भी विकेट नहीं निकाल पाए. वहीं अमेरिकी टीम ने इन तीनों ही जगहों पर हमें मात दी.”
वहीं, पिच के बारे में बात करते हुए बाबर ने कहा, “पिच में शुरू में थोड़ी नमीं थी और इसमें गेंद की गति में बदलाव भी देखने को मिल रहा था, लेकिन मेरा मानना है कि एक प्रोफेशनल खिलाड़ी होने के नाते आपको हालात को समझकर खुद को उस हिसाब से ढ़ालना चाहिए.”
नीतीश कुमार की अहम भूमिका
अमेरिका और पाकिस्तान के बीच ऐतिहासिक क्रिकेट मैच में अमेरिका का दबाव में भी असाधारण प्रदर्शन देखने को मिला । गौरतलब है कि राजनीति और क्रिकेट दोनों के विभिन्न पहलुओं में ‘नीतीश कुमार फैक्टर’ (Nitish Kumar Factor) का प्रभाव देखा जा सकता है। हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के लिए अपना समर्थन दिखाया है। वहीं, कनाडा की टीम के पूर्व कप्तान भारतीय मूल के क्रिकेटर नीतीश कुमार ने अमेरिका की पाकिस्तान पर जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पाकिस्तान ने की पहले बल्लेबाजी
इस मैच में पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला और उसने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 159 रन बनाए। दूसरी ओर, अमेरिका ने इस लक्ष्य का पीछा करते हुए मजबूत शुरुआत की और मैच पर नियंत्रण कर लिया। हालांकि, अंतिम तीन ओवरों में बल्लेबाजों ने अपनी लय खो दी। नतीजतन, टीम को आखिरी ओवर में जीत के लिए 15 रन की जरूरत थी, और नीतीश कुमार और इन-फॉर्म (In-Form) बल्लेबाज आरोन जोन्स (Aaron Jones) क्रीज पर थे। नीतीश कुमार उस समय तक अपनी पारी में सफल शॉट लगाने के लिए संघर्ष कर रहे थे। हालांकि, मैच को बराबर करने के लिए आखिरी गेंद पर चार रन की जरूरत थी, नीतीश ने तेज गेंदबाज हारिस राउफ (Haris Rauf) की गेंद पर मिड-ऑफ(Mid -off) पर एक शानदार शॉट खेला। गेंद सीमा रेखा को पार कर गई, जिसके परिणामस्वरूप मैच टाई हो गया। इस शानदार प्रदर्शन के बाद, सोशल मीडिया पर नीतीश कुमार की बहुमुखी प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए मीम्स वायरल होने लगे । लोगों ने कहा कि हर तरफ नीतीश कुमार ही छाए हुए हैं, वह राजनेता हो या क्रिकेटर।
**back biome**
Backbiome is a naturally crafted, research-backed daily supplement formulated to gently relieve back tension and soothe sciatic discomfort.