इस्सयोग : आह्वान साधना के साथ आरंभ हुआ महात्मा सुशील का महानिर्वाण महोत्सव

सूक्ष्म आध्यात्मिक साधना पद्धति 'इस्सयोग' के प्रवर्त्तक एवं 'अंतर्राष्ट्रीय इस्सयोग समाज के संस्थापक ब्रह्मलीन सदगुरुदेव महात्मा सुशील कुमार का दो दिवसीय 23वाँ महानिर्वाण महोत्सव बुधवार को पूर्वाह्न 11 बजे, कंकड़बाग स्थित 'गुरुधाम' में आह्वान की साधना के साथ आरंभ हुआ। संस्था की अध्यक्ष और ब्रह्मनिष्ठ सद्गुरुमाता माँ विजया जी की दिव्य उपस्थिति में संस्था के उपाध्यक्ष (मुख्यालय) बड़े भैया श्रीश्री संजय कुमार ने दीप प्रज्वलन कर महोत्सव का उद्घाटन किया।

Written By : डेस्क | Updated on: April 23, 2025 9:20 pm

सदगुरु-गुरुमाँ की मूर्तियों पर माल्यार्पण छोटे भैया संदीप कुमार गुप्ता और बहन संगीता झा ने एवं चादर-अर्पण लक्ष्मी प्रसाद साहू और माया साहू ने किया। इस्सयोग संस्था की ओर से 12.30 बजे से २३घंटे की सामूहिक अखण्ड साधना आरंभ हुई, जो गुरुवार को संपन्न होगी।

यह जानकारी देते हुए संस्था के संयुक्त सचिव डा अनिल सुलभ ने बताया कि अखण्ड साधना आरंभ होने से पूर्व संस्था की त्रैमासिक पत्रिका ‘इस्सयोग संदेश’ के महानिर्वाण विशेषांक का लोकार्पण भी किया गया। इसके पूर्व सदगुरुदेव और गुरुमाँ के चित्रों पर क्रमशः ईं उमेश कुमार और डा द्राशनिका पटेल ने माल्यार्पण किया।

इस अवसर पर बड़े भैया द्वारा, विशेष प्रतिभा वाले इस्सयोगियों, कनाडा के प्रणव मिश्रा,सिंगापुर की डा गिरिजा विरप्पन, दिल्ली के मास्टर शिवांश एवं बोकारो की ऋचा अंजलि प्रसाद को इस वर्ष का ‘महात्मा सुशील कुमार माँ विजया प्रोत्साहन पुरस्कार’ प्रदान किया गया।

डा सुलभ ने बताया कि तीन स्थलों पर संपन्न हो रहे इस दो दिवसीय महोत्सव का दूसरा खण्ड शनिवार को ही, गोला रोड स्थित संस्था के एम एस एम बी भवन में अपराह्न तीन बजे से आरंभ हुआ। बड़े भैया की दिव्य उपस्थिति में, यहाँ सात घंटे की अखण्ड साधना और संकीर्तन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। 24 अप्रैल को संस्था के दतियाना, बिहटा स्थित ‘इस्सयोग रिजुवनेशन केंद्र’ में प्रातः 9-30 बजे से हवन-यज्ञ संपन्न होगा। यहीं सदगुरुदेवमाँ का आशीर्वचन भी होगा। संध्या में पुनः गुरुधाम में भजन-कीर्तन और जगत-कल्याण के निमित्त ‘ब्रह्माण्ड-साधना और सर्व धर्म प्रार्थना के साथ दो दिवसीय यह महोत्सव संपन्न होगा।

महोत्सव में इस्सयोग संस्था की संयुक्त सचिव रेणु गुप्ता, शिवम् झा, काव्या सिंह झा, दिव्या झा, वंदना वर्मा, डा जेठानंद सोलंकी, सरोज गुटगुटिया, अनंत कुमार साहू, श्रीप्रकाश सिंह, दीनानाथ शास्त्री, डा सूर्यभूषण, डा गोविन्द सोलंकी, डा प्रियंका आशीष, डा जेनी, डा मनोज धमीजा, डा कौशलेंद्र, कपिलेश्वर मण्डल, वीरेंद्र राय, कृष्ण मोहन राय, किरण प्रसाद, गायत्री प्रदीप, अजीत पटनायक, आर सी तिवारी, प्रभात झा, रविकान्त, राजीव कुमार सिंह, पीयूष कुमार, मीरा देवी और राधा पटेल समेत अमेरिका, इंग्लैंड, सिंगापुर, नेपाल आदि देशों के साथ देश के विभिन्न स्थानों से आए हज़ारों इस्सयोगी भाग ले रहे हैं।

ये भी पढ़ें :-जाहि विधि राखे राम, ताहि विधि रहिए का सार ‘समर्पण में शांति’

9 thoughts on “इस्सयोग : आह्वान साधना के साथ आरंभ हुआ महात्मा सुशील का महानिर्वाण महोत्सव

  1. Официальный Telegram канал 1win Casinо. Казинo и ставки от 1вин. Фриспины, актуальное зеркало официального сайта 1 win. Регистрируйся в ван вин, соверши вход в один вин, получай бонус используя промокод и начните играть на реальные деньги.
    https://t.me/s/Official_1win_kanal/1811

  2. Backbiome is an advanced daily wellness supplement formulated to help support spinal comfort, reduce feelings of built-up tension, and promote freer, smoother movement throughout backbiome everyday life.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *