विनय आनंद (Vinay Anand) का ये कहना है
गाने को लेकर विनय आनंद (Vinay Anand) ने कहा कि “हुई आशिकी”(Hue Aashiqui) की सुखदायक धुन और मार्मिक गीत आपको प्यार के उतार-चढ़ाव के माध्यम से पुरानी यादों की यात्रा पर ले जायेगा। चाहे आप प्यार में हों या इसके बारे में याद कर रहे हों, यह गाना निश्चित रूप से आपके दिल में घर कर जाएगा। हमने इस गाने को बेहद खूबसूरती से प्रस्तुत किया है। इसमें प्रेम को अलग अंदाज में प्रदर्शित करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि आप हमारे इस गाने को खूब प्यार और आशीर्वाद दीजिए। मैं वादा करता हूं कि आगे और भी गाने लेकर आता रहूंगा।
कौन हैं विनय आनंद (Vinay Anand)
विनय आनंद (Vinay Anand) का जन्म 23 मार्च 1978 को हुआ। आनंद ने करीब 60 हिंदी और भोजपुरी फिल्मों में अभिनय किया है। आनंद गीतकार रवि आनंद और पुष्पा आहूजा आनंद के बेटे हैं। पुष्पा बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की बहन और शास्त्रीय गायिका निर्मला देवी और बॉलीवुड अभिनेता अरुण कुमार आहूजा की बेटी हैं। विनय आनंद की शादी ज्योति आनंद से हुई है, जो लोकप्रिय दक्षिण भारतीय अभिनेत्री सिमरन की बहन हैं। गोविंदा हमेशा विनय को सपोर्ट करते नजर आते हैं। विनय आनंद (Vinay Anand) को पर्दे पर कई बार धुआंधार कॉमेडी करते देखा गया है। इंडस्ट्री के सुपरस्टार गोविंदा के भांजे होने के बाद भी उन्हें कुछ खास सपोर्ट नहीं मिल पाया। फिर वह भोजपुरी सिनेमा में अपना हुनर आजमाने पहुंचे और वहीं से उनकी किस्मत के सितारे चमके। भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Industry) के पॉपुलर स्टार विनय आनंद (Vinay Anand) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन अपनी पोस्ट से फैंस को एंटरटेन करते रहते हैं. अपनी डेली एक्टिविटी के जरिए वह अपने फैंस से भी जुड़े रहते हैं।
गाने का लिंक :
लिंक : https://youtu.be/qm6QZnXpygg?si=C84_Tj0SAeDvVn-h
आपको बता दें कि गाना “हुई आशिकी” को विनय आनंद (Vinay Anand) ने अपनी खूबसूरत आवाज दी है। लिरिक्स संजय कबीर (Sanjay Kabir) का है। कोरियोग्राफर ज्योति आनंद (Jyoti Anand) ने की है और एडिटिंग भी ज्योति आनंद के द्वारा ही किया गया है। गाने के प्रोड्यूसर विनय आनंद (Vinay Anand) हैं और पी आर ओ रंजन सिन्हा (Ranjan Sinha) हैं।