ताजा आंकड़ों के अनुसार, राज्य में कुल 85,53,570 पीएम किसान लाभार्थियों के विरुद्ध 43,04,548 किसानों का फार्मर रजिस्ट्री (FR) नामांकन पूरा हो चुका है, जो 50.3 प्रतिशत उपलब्धि दर्शाता है। इस उपलब्धि के साथ ही राज्य को केंद्र सरकार से दूसरी किस्त के रूप में 450 करोड़ रुपये प्राप्त होने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।
अभियान के तहत जिलों में राजस्व कर्मियों, अंचल अधिकारियों, कृषि अधिकारियों एवं सभी जिला प्रशासन की सक्रिय भागीदारी से शिविरों का आयोजन कर तेजी से नामांकन कार्य किया गया। कई जिलों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। वैशाली ने 102 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज कर राज्य में प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि शिवहर, बेगूसराय, कटिहार और बक्सर जैसे जिलों ने भी लक्ष्य के करीब या उससे अधिक प्रगति दर्ज की।
पीएम किसान से लिंक्ड फार्मर रजिस्ट्री के तहत भी 22,51,639 किसानों का नामांकन किया जा चुका है, जो 26.32 प्रतिशत है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार अब शेष किसानों के नामांकन पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जा रहा है ताकि शीघ्र ही शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया जा सके।
विभाग ने मिशन मोड–3 के अंतर्गत सतत मॉनिटरिंग, दैनिक समीक्षा और क्षेत्रीय स्तर पर कैम्प आधारित रणनीति अपनाई। सुबह 10 बजे ही 50 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लेने से विभागीय तंत्र में उत्साह का माहौल है।
अधिकारियों का कहना है कि यह उपलब्धि राज्य सरकार की प्रतिबद्धता, जिला प्रशासन की सक्रियता तथा राजस्व अमले की सतत मेहनत का परिणाम है। आने वाले दिनों में अभियान को और गति देते हुए शेष किसानों का नामांकन सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से राज्य के सब्जी किसानों तक पहुँच सके।
ये भी पढ़ें :-बिहार में दो साल में हर हाल में पूरा होगा विशेष भूमि सर्वेक्षण : उपमुख्यमंत्री सिन्हा
Backbiome is an advanced daily wellness supplement formulated to help support spinal comfort, reduce feelings of built-up tension, and promote freer, smoother movement throughout backbiome everyday life.
Boostaro is a modern men’s wellness boostaro formula created to support daily vitality, stamina, and confidence through a practical, natural routine.