⋅टी20 वर्ल्ड चैंपियन के इस फाइनल मुकाबले में भारत की शुरुआत थोड़ी संभली हुई रही। पहले ओवर में चार डॉट गेंदों के बाद एक छक्का लगा, जबकि दूसरे ओवर में केवल 5 रन बने। इसके बाद भारतीय बल्लेबाजों ने तेजी से रन बटोरने शुरू कर दिए।
अभिषेक शर्मा ने लगातार दो चौके लगाकर पारी को रफ्तार दी, जबकि संजू सैमसन ने तीन छक्के जड़कर रन गति तेज कर दी। चार ओवर में भारत का स्कोर 51 रन तक पहुंच गया।
पावर प्ले में भारतीय बल्लेबाज पूरी तरह हावी रहे और छह ओवर में 92 रन बना लिए। इस दौरान अभिषेक शर्मा ने महज 18 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया।
मध्य ओवरों में न्यूज़ीलैंड ने थोड़ी वापसी की कोशिश की। 16वां ओवर मैच का टर्निंग पॉइंट बना जब जेम्स नीशम ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए केवल एक रन दिया और इसी दौरान संजू सैमसन, ईशान किशन और कप्तान सूर्यकुमार यादव के विकेट गिर गए। अगले ओवर में हार्दिक पांड्या भी आउट हो गए।
हालांकि अंतिम ओवर में शिवम दुबे ने जोरदार प्रहार करते हुए 22 रन जोड़ दिए और भारत का स्कोर 255 रन तक पहुंचा दिया। दुबे 26 रन बनाकर नाबाद रहे।
न्यूज़ीलैंड की पारी:
256 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूज़ीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। तीसरे ओवर में फिन एलेन 9 रन बनाकर आउट हो गए। चौथे ओवर में जसप्रीत बुमराह ने अपनी पहली ही गेंद पर रचिन रविंद्र का विकेट लेकर न्यूज़ीलैंड को बैकफुट पर धकेल दिया।
पांचवें ओवर की पांचवीं गेंद पर अक्षर पटेल ने ग्लेन फिलिप्स को बोल्ड कर तीसरी सफलता दिलाई। पावर प्ले के बाद न्यूज़ीलैंड का स्कोर 3 विकेट पर 52 रन था।
सातवें ओवर में टिम सिफर्ट ने वरुण चक्रवर्ती की गेंदों पर दो छक्के लगाकर अर्धशतक पूरा किया, लेकिन जल्द ही भारत ने फिर दबाव बना दिया। हार्दिक पांड्या की गेंद पर मार्क चैपमैन 3 रन बनाकर बोल्ड हो गए। उस समय स्कोर 70 रन था।
इसके बाद 72 रन पर वरुण चक्रवर्ती ने टिम सिफर्ट को आउट कर दिया। ईशान किशन ने बाउंड्री लाइन पर शानदार कैच लपका। सिफर्ट 52 रन बनाकर लौटे।
अक्षर पटेल ने डेरिल मिशेल का विकेट लेकर न्यूज़ीलैंड को छठा झटका दिया। 15 ओवर की समाप्ति पर टीम का स्कोर 6 विकेट पर 140 रन था और कप्तान मिचेल सैंटनर 27 रन पर खेल रहे थे।
16वें ओवर में जसप्रीत बुमराह ने लगातार दो गेंदों पर जेम्स नीशम और मैथ्यू हेनरी को आउट कर मैच को लगभग एकतरफा बना दिया।
17 ओवर के बाद न्यूज़ीलैंड का स्कोर 152 रन था। 18वें ओवर में बुमराह ने कप्तान मिचेल सैंटनर को बोल्ड कर दिया। सैंटनर 35 गेंदों में 43 रन बनाकर आउट हुए।
आखिरी विकेट अभिषेक शर्मा ने लिया। जेक डफी 10वें विकेट के रूप में आउट हुए। तिलक वर्मा ने बाउंड्री लाइन पर शानदार कैच लपका और इसके साथ ही पूरा देश जश्न में डूब गया।
इस तरह भारत ने एक ओवर शेष रहते न्यूज़ीलैंड को ऑल आउट कर टी20 विश्व कप जीत लिया और तीसरी बार विश्व चैंपियन बनने का इतिहास रच दिया।
स्कोर बॉक्स
टी20 विश्व कप फाइनल
भारत – 255/5 (20 ओवर)
संजू सैमसन (विकेटकीपर) c सब b जेम्स नीशम — 89 (46 गेंद, 5 चौके, 8 छक्के)
अभिषेक शर्मा c टिम सिफर्ट b रचिन रविंद्र — 52 (21 गेंद, 6 चौके, 3 छक्के)
ईशान किशन c मार्क चैपमैन b जेम्स नीशम — 54 (25 गेंद, 4 चौके, 4 छक्के)
हार्दिक पांड्या c मिचेल सैंटनर b मैट हेनरी — 18 (13 गेंद)
सूर्यकुमार यादव (कप्तान) c रचिन रविंद्र b जेम्स नीशम — 0 (1 गेंद)
तिलक वर्मा नाबाद — 8 (6 गेंद)
शिवम दुबे नाबाद — 26 (8 गेंद, 3 चौके, 2 छक्के)
अतिरिक्त: 8
कुल: 255/5 (20 ओवर)
विकेट पतन:
141-1 (अभिषेक शर्मा), 214-2 (संजू सैमसन), 215-3 (ईशान किशन),
215-4 (सूर्यकुमार यादव), 233-5 (हार्दिक पांड्या)
गेंदबाजी (न्यूज़ीलैंड):
जेम्स नीशम 4-0-38-3
मैट हेनरी 4-0-40-1
रचिन रविंद्र 3-0-35-1
लॉकी फर्ग्यूसन 4-0-48-0
मिचेल सैंटनर 3-0-32-0
जेक डफी 2-0-54-0
न्यूज़ीलैंड – 159 ऑल आउट (19 ओवर)
टिम सिफर्ट (विकेटकीपर) c ईशान किशन b वरुण चक्रवर्ती — 52 (26 गेंद, 2 चौके, 5 छक्के)
फिन एलेन c तिलक वर्मा b अक्षर पटेल — 9 (7 गेंद)
रचिन रविंद्र c ईशान किशन b जसप्रीत बुमराह — 1 (2 गेंद)
ग्लेन फिलिप्स b अक्षर पटेल — 5 (5 गेंद)
मार्क चैपमैन b हार्दिक पांड्या — 3 (8 गेंद)
डेरिल मिशेल c ईशान किशन b अक्षर पटेल — 17 (11 गेंद)
मिचेल सैंटनर (कप्तान) b जसप्रीत बुमराह — 43 (35 गेंद, 3 चौके, 2 छक्के)
जेम्स नीशम b जसप्रीत बुमराह — 8 (7 गेंद)
मैट हेनरी b जसप्रीत बुमराह — 0 (1 गेंद)
लॉकी फर्ग्यूसन नाबाद — 6 (7 गेंद)
जेक डफी c तिलक वर्मा b अभिषेक शर्मा — 3 (5 गेंद)
अतिरिक्त: 12
कुल: 159 (19 ओवर)
विकेट पतन:
31-1 (फिन एलेन), 32-2 (रचिन रविंद्र), 47-3 (ग्लेन फिलिप्स),
70-4 (मार्क चैपमैन), 72-5 (टिम सिफर्ट), 124-6 (डेरिल मिशेल),
141-7 (जेम्स नीशम), 141-8 (मैट हेनरी), 152-9 (मिचेल सैंटनर),
159-10 (जेक डफी)
भारत की गेंदबाजी
अर्शदीप सिंह 4-0-32-0
हार्दिक पांड्या 4-0-36-1
अक्षर पटेल 3-0-27-3
जसप्रीत बुमराह 4-0-15-4
वरुण चक्रवर्ती 3-0-39-1
अभिषेक शर्मा 1-0-5-1
परिणाम:
भारत 96 रन से विजयी
भारत तीसरी बार टी20 विश्व चैंपियन
ये भी पढ़ें :-टी20 विश्वकप : सांसें रोक देने वाले मुकाबले में भारत इंग्लैंड को हराकर के फाइनल में पहुंचा
Backbiome is an advanced daily wellness supplement formulated to help support spinal comfort, reduce feelings of built-up tension, and promote freer, smoother movement throughout backbiome everyday life.
Boostaro is a modern men’s wellness boostaro formula created to support daily vitality, stamina, and confidence through a practical, natural routine.