टी20 विश्वकप के इस सेमीफाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम के सामने भारतीय बल्लेबाजों ने आक्रामक शुरुआत की। अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) जल्दी आउट हो गए, लेकिन इसके बाद संजु सैमसन (Sanju Samson) और ईशान किशन (Ishan Kishan) ने तेज रन गति बनाए रखी।
संजु सैमसन ने 42 गेंदों में 89 रनों की विस्फोटक पारी खेली जिसमें 8 चौके और 7 छक्के शामिल थे। ईशान किशन ने 18 गेंदों पर 39 रन बनाकर उनका अच्छा साथ दिया। मध्यक्रम में शिवम दुबे (Shivam Dube) ने 25 गेंदों में 43 रन की तेज पारी खेली, जबकि हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने 12 गेंदों में 27 रन बनाकर टीम के स्कोर को तेजी से आगे बढ़ाया।
अंतिम ओवरों में तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने 7 गेंदों पर 21 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिससे भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 253 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। दूसरे ही ओवर में फिल साल्ट (Phil Salt) का विकेट गिर गया। इसके बाद पांचवें ओवर की पहली गेंद पर जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने हैरी ब्रुक (Harry Brook) को 7 रन पर आउट कर दिया। जैक बेथल ने 105 रन बनाकर भारत के हाथ से मैच को छीनने का शानदार प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके।
पावर प्ले के आखिरी ओवर में जोस बटलर (Jos Buttler) वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy) की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। इससे इंग्लैंड पर दबाव बढ़ गया। आठवें ओवर में अक्षर पटेल (Axar Patel) ने एक और विकेट लेकर भारत की पकड़ मजबूत कर दी।
मध्य ओवरों में इंग्लैंड ने वापसी की कोशिश की, लेकिन 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर विल जैक्स (Will Jacks) का विकेट गिर गया। अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) की गेंद पर अक्षर पटेल ने शानदार कैच लेकर इंग्लैंड को बड़ा झटका दिया।
इंग्लैंड की टीम ने अंत तक संघर्ष किया और मैच को आखिरी ओवर तक खींच लिया, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने संयम बनाए रखते हुए मुकाबला 7 रन से जीत लिया। इस जीत के साथ भारत टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंच गया।
स्कोर बोर्ड
भारत – 253/7 (20 ओवर)
बल्लेबाज रन गेंद
संजु सैमसन 89 42
अभिषेक शर्मा 9 7
ईशान किशन 39 18
शिवम दुबे 43 25
सूर्यकुमार यादव 11 6
हार्दिक पांड्या 27 12
तिलक वर्मा 21 7
अक्षर पटेल 2* 2
वरुण चक्रवर्ती 0* 1
अतिरिक्त: 12
कुल: 253/7 (20 ओवर)
विकेटों का पतन:
20/1 अभिषेक शर्मा, 117/2 ईशान किशन, 160/3 संजु सैमसन, 190/4 सूर्यकुमार यादव, 212/5 शिवम दुबे, 236/6 तिलक वर्मा, 251/7 हार्दिक पांड्या
इंग्लैंड गेंदबाजी
गेंदबाज ओवर रन विकेट
जोफ्रा आर्चर 4 61 1
विल जैक्स 4 40 2
जेमी ओवरटन 3 36 0
सैम करन 4 53 0
आदिल राशिद 4 41 2
लियाम डॉसन 1 19 0
इंग्लैंड की बल्लेबाजी
बल्लेबाज रन गेंद चौके छक्के स्ट्राइक रेट
फिल साल्ट 5 3 1 0 166.67
जोस बटलर 25 17 4 1 147.06
हैरी ब्रूक 7 6 1 0 116.67
जैक बेथेल 105 48 8 7 218.75
टॉम बैंटन 17 5 1 2 340.00
विल जैक्स 35 20 4 2 175.00
सैम करन 18 14 2 0 128.57
जेमी ओवरटन 2* 3 0 0 66.67
जोफ्रा आर्चर 19* 4 0 3 475.00
अतिरिक्त
13 रन (वाइड 10, लेग बाई 3)
कुल स्कोर
246/7 (20 ओवर)
ये भी पढ़ें :-T20 world Cup : वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर भारत सेमीफाइनल में, सैमसन की 97 रन की तूफानी पारी
Backbiome is an advanced daily wellness supplement formulated to help support spinal comfort, reduce feelings of built-up tension, and promote freer, smoother movement throughout backbiome everyday life.