पश्चिम बंगाल समेत 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखें घोषित, पढ़ें पूरा कार्यक्रम

भारत निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) ने पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही संबंधित राज्यों में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। आयोग के अनुसार असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में अप्रैल महीने में अलग-अलग चरणों में मतदान होगा, जबकि सभी राज्यों के नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

Written By : रामनाथ राजेश | Updated on: March 16, 2026 12:44 am

पश्चिम बंगाल (West Bengal) की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए इस बार दो चरणों में मतदान कराया जाएगा। पहले चरण में 23 अप्रैल और दूसरे चरण में 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। राज्य की मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 7 मई को समाप्त हो रहा है, इसलिए उससे पहले नई सरकार का गठन कर लिया जाएगा।

चुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार

असम (Assam) – 9 अप्रैल

केरल (Kerala) – 9 अप्रैल

पुद्हुचेरी (Puducherry) – 9 अप्रैल

तमिलनाडु (Tamil Nadu) – 23 अप्रैल

पश्चिम बंगाल (West Bengal) – 23 और 29 अप्रैल

सभी राज्यों के वोटों की गिनती 4 मई को होगी और उसी दिन नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।

करीब 17 करोड़ मतदाता करेंगे मतदान

इन चुनावों में लगभग 17 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान के लिए लाखों चुनाव कर्मियों और सुरक्षा बलों की तैनाती की जाएगी। देशभर में दो लाख से अधिक मतदान केंद्र बनाए जाने की तैयारी है।

बंगाल में मुख्य मुकाबले पर नजर

पश्चिम बंगाल में इस बार मुकाबला काफी दिलचस्प माना जा रहा है। यहां  चुनाव में मेंसत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल सकती है। मुख्यमंत्री Mamata Banerjee की सरकार के सामने सत्ता बचाने की चुनौती होगी, जबकि भाजपा राज्य में पहली बार सरकार बनाने की कोशिश करेगी

चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही पांचों राज्यों में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। अब सभी दल उम्मीदवारों के चयन, गठबंधन और प्रचार रणनीति को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं।

ये भी पढ़ें :-गैस संकट से देश में हाहाकार के बीच राहत, होर्मुज में ईरान ने भारतीय जहाजों को दिया रास्ता

3 thoughts on “पश्चिम बंगाल समेत 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव की तारीखें घोषित, पढ़ें पूरा कार्यक्रम

  1. Backbiome is an advanced daily wellness supplement formulated to help support spinal comfort, reduce feelings of built-up tension, and promote freer, smoother movement throughout backbiome everyday life.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *