लाल किला मैदान पर लव कुश रामलीला कमेटी का हुआ भूमि पूजन

देश की बहुचर्चित लव कुश रामलीला कमेटी का भूमि पूजन समारोह भव्य रूप से लालकिला मैदान में संपन्न हुआ। लव कुश रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया कि इस वर्ष का भव्य रामलीला मंचन 11 से 21 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होगा और दशहरा पर्व 20 अक्टूबर 2026 को पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाएगा। भूमि पूजन कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद प्रवीण खंडेलवाल, सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, लव कुश रामलीला के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने किया।  वृंदावन, मथुरा और दिल्ली के विद्वान ब्राह्मणों द्वारा मंत्रोच्चार और विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना सम्पन्न की गई।

Written By : डेस्क | Updated on: September 20, 2026 10:15 pm

इस अवसर पर सांसद बांसुरी स्वराज ने अपने संबोधन में कहा—“लव कुश रामलीला कमेटी भारतीय संस्कृति और परंपराओं को जीवित रखे हुए है। यह न केवल प्रभु श्रीराम की लीला करती है बल्कि अनेक सामाजिक, धार्मिक कार्य में सलंग्न रहती हैं। अर्जुन कुमार ने यह भी कहा कि घर-घर राम, घर-घर तुलसी अभियान के तहत 5100 जेन जी को तुलसी के पौधे वितरित किए जाएंगे, दशहरा पर्व के अवसर पर एक लाख दीपों से प्रभु श्री राम का चित्र बनाया जाएगा, इस वर्ष रामलीला हाईटेक डिजिटल मंचन के साथ होगी। लगभग 100 देशी-विदेशी टीवी चैनलों पर इसका सीधा प्रसारण (लाइव टेलीकास्ट) किया जाएगा। इस बार बॉलीवुड के लगभग 40 फिल्म कलाकार मंचन करेंगे।

कमेटी के महासचिव सुभाष गोयल ने बताया कि इस अवसर पर सुश्री बांसुरी स्वराज सांसद, योगेंद्र चंदोलिया सांसद, प्रवीण खंडेलवाल सांसद, रामवीर सिंह बिधूड़ी सांसद, अशोक गोयल देवरहा विधायक, अनिल शर्मा विधायक, विशेष रवि विधायक, रामनिवास गोयल पूर्व विधान सभा अध्यक्ष दिल्ली, वीरेंद्र सचदेवा पूर्व अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश, एम. एस .बिट्टा अध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी विरोधी मोर्चा, अरविंद गर्ग जिला अध्यक्ष चांदनी चौक, सुश्री मोनिका पंत उप महापौर, दिल्ली नगर निगम, सुश्री सत्या शर्मा अध्यक्ष स्टैंडिंग कमेटी दिल्ली नगर निगम,  उषा शर्मा अध्यक्ष,सिटी एसपी जोन, सुमन गुप्ता निगम पार्षद, विकास टांक, निगम पार्षद, पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज, पूर्व विधायक पहलाद सिंह साहनी, पूर्व महापौर जयप्रकाश जेपी, पूर्व निगम पार्षद रघुवंश सिंगल, पूर्व निगम पार्षद गुरचरण सिंह राजू, पुलिस अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी सहित अनेक गणमान्य अतिथियों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया, जिसने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। भूमि पूजन समारोह में कमेटी के पदाधिकारी सत्यभूषण जैन, श्री संदीप भूटानी, अंकुर गोयल, राजकुमार गुप्ता, गौरव सूरी, लोकेश बंसल, राजेश वर्मा, अनिल गुप्ता, अशोक कटारिया विशाल गुप्ता, राजकुमार कश्यप, संजय वर्मा, मदन अग्रवाल, प्रवीण सिंघल, वीरू सिंधी अतुल गुप्ता, मुकुल गुप्ता, संजय जैन, प्रशांत मलिक, दीनानाथ सोनकर, सुनील कुमार, निशांत गुप्ता, राजा पांडे सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें :-लव कुश रामलीला कमेटी ने लालकिला मैदान में दिव्यांगजनों के लिए आयोजित किया विशेष मेगा हेल्थ कैंप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *