Doctor’s Day 2024 : जानें कौनसी बीमारी में कौनसे डॉक्टर से मिलना है ज़रूरी !

आज Doctor's Day है। सर्दी-जुकाम से लेकर बड़ी बीमारी के इलाज के लिए आम तौर पर हम जनरल फिजीशियन (General physician) के पास ही जाते हैं। जनरल फिजीशियन हर बीमारी का इलाज नहीं करते हैं। आपको किसी खास बीमारी के ट्रीटमेंट (Treatment ) के लिए स्पेशलिस्ट डॉक्टर (Specialist Doctors) की जरूरत तो पड़ती ही है।

Doctor's Day की प्रतीकात्मक तस्वीर
Written By : दीक्षा शर्मा | Updated on: July 1, 2024 1:15 pm

Doctor’s Day 2024 : आज 1 जुलाई को राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे 2024 (National Doctor’s Day ) देशभर में मनाया जा रहा है । डॉ. बिधान चंद्र रॉय को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाए जाने वाले इस खास दिन का डॉक्टर्स (Doctor’s Day) के लिए अपना एक खास महत्व है।

आज भी लोगों के मन में सही डॉक्टर्स (Doctors) के चुनाव को लेकर कश्मकश रहती है। गंभीर एलर्जी (Severe allergy) से लेकर स्किन की समस्या (Skin disease) के लिए लोग आज भी डर्मेटोलॉजिस्ट (Dermatologist) के जगह जनरल फिजिशियन (General Physician) के ही पास जाते हैं । तो इसी कश्मकश को दूर करने के लिए आइए जानते हैं कि किस बीमारी में कौन-से Doctor के पास जाना चाहिए।

जनरल फिजीशियन (General Physician) : किसी भी बीमारी की शुरुआत होने पर आप जनरल फिजिशियन से मिल सकते हैं। सामान्य बीमारी को ठीक करने से लेकर बीमारी के स्पेशलिस्ट की जानकारी देने का काम एक जनरल फिजिशियन ही करता है।

ENT स्पेशलिस्ट: ENT का मतलब है Ear Nose and throat। कान , नाक या फिर गले संबंधित समस्याओं के लिए आपको ENT specialist के पास जाना चाहिए। जिन लोगों टॉन्सिल की समस्या रहती है वो भी ENT स्पेशलिस्ट के पास जाकर इलाज करा सकते हैं।

ऑप्थाल्मोलॉजिस्ट (Opthalmologist) : आपने आई स्पेशलिस्ट (Eye Specialist) के बारे में जरूर सुना होगा। आंखों के विशेषज्ञ को ऑप्थाल्मोलॉजिस्ट (opthalmologist) कहा जाता है। आंख की किसी भी समस्या को दिखाने के लिए आपको Opthalmologist से मिलें।

कार्डियोलॉजिस्ट (Cardiologist): जब से दिल की बीमारियां बढ़ गई है तब से लोग हार्ट स्पेशलिस्ट (Heart Specialist) यानी कार्डियोलॉजिस्ट के पास जाने लगे हैं। छाती में दर्द की समस्या होने पर एक बार जनरल फिजीशियन (General Physician) से मिलें और उनकी सलाह के बाद आप कार्डियोलॉजिस्ट (Cardiologist) के पास जा सकते हैं।

एंडोक्रिनोलॉजिस्ट (Endocrinologist) : हमारा शरीर हॉर्मोन की मदद से कार्य करता है। हॉर्मोन संबंधी समस्या जैसे कि थायराइड (Thyroid) , बच्चों में डेवलपमेंट को लेकर समस्या आदि के लिए एंडोक्रिनोलॉजिस्ट (Endocrinologist) से संपर्क करना चाहिए।

गैस्ट्रोएंट्रोलोजिस्ट (Gastroenterologist) : पेट से संबंधित समस्याओं का इलाज गैस्ट्रोएंट्रोलोजिस्ट (Gastroenterologist)करते हैं। किसी भी पेट संबंधी बीमारी को डायग्नोज करने का काम एक Gastroenterologist का होता है।

गायनेकोलॉजिस्ट (Gynecologists): स्त्री-रोग विशेषज्ञ महिलाओं के प्रजनन या यौन संबंधित बीमारियों के इलाज में मदद करती हैं। पीरियड्स से लेकर बच्चे के जन्म में संबंधित समस्याओं का निवारण एक गायनेकोलॉजिस्ट (Gynecologists)करती है। इसी के साथ PCOS , PCOD आदि समस्याओं के निदान के लिए भी Gynecologist के पास ही जाएं

साइकोलॉजिस्ट (Psycologist) : एक साइकोलॉजिस्ट मानसिक बीमारियों से उबारने में मदद करता है। अगर आप लंबे समय से स्ट्रेस या डिप्रेशन की समस्या से परेशान हैं तो साइकोलॉजिस्ट (Psycologist) के पास जाकर आप अपनी समस्या का इलाज कर सकते हैं।

फिजियोथेरेपिस्ट (Physiotherapist) : किसी प्रकार की चोट या शरीर में विकलांगता को ठीक करने के लिए Physiotherapist मदद करते हैं।

डर्मेटोलॉजिस्ट (Dermatologist) : डर्मेटोलॉजिस्ट ( Dermatologist) वे डॉक्टर होते हैं जो त्वचा, बालों और नाखूनों से संबंधित समस्याओं का निदान करते हैं । एक डर्मेटोलॉजिस्ट 3,000 से अधिक स्थितियों की पहचान और उपचार कर सकते हैं। इन स्थितियों में सामान्य स्किन एलर्जी से लेकर एक्जिमा, सोरायसिस और त्वचा कैंसर सहित कई अन्य शामिल हैं।

(नोट: अगर आपको नहीं समझ आ रहा है कि किस डॉक्टर का चुनाव करना है तो आप फिजीशियन डॉक्टर से इस बारे में सलाह ले सकते हैं। फिजीशियन आपको Specialist Doctors सजेस्ट कर देंगे।·) 

ये भी पढ़ें:- Health Tips : स्वस्थ रहना है तो करें इन नियमों का पालन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *