कोरोना महामारी से वैसे तो निजात पा ली गई है लेकिन इसके बाद भी यह रह-रहकर सिर उठा रही है। कुछ दिन पहले खिलाड़ी अक्षय कुमार के पॉजिटिव होने की खबर सामने आई थी। अब अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) कोविड पॉजिटिव (Corona Positive) हो गए हैं। बाइडेन में कोविड 19 के लक्षण पाए गए हैं। इसी वजह से उन्होंने खुद को आइसोलेट (Isolate) कर लिया है। इसके साथ ही अपने सारे इवेंट्स (Events) कैंसिल कर के घर से सारे काम करने की बात कही है।
वैक्सीन (Vaccine ) और बूस्टर (Booster ) दिया गया
व्हाइट हाउस (White House) के अधिकारियों के मुताबिक Joe Biden को कुछ दिक्कत महसूस होने और कोविड जैसे लक्षण पाए जाने पर उनका टेस्ट किया गया । टेस्ट पॉजिटिव आया। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को कोविड वैक्सीन लगाए जाने के साथ बूस्टर डोज भी दिया गया ताकि वह जल्द ही रिकवर हो जाएं।
बाइडेन के कई कार्यक्रम रद्द, कुछ रीशेड्यूल
व्हाइट हाउस से मिली जानकारी के मुताबिक Joe Biden के कोविड पॉजिटिव होने के कारण उनके सारे कार्यक्रम भी रद्द कर दिए गए हैं। इसके अलावा कई ईवेंट्स में भी उनका जाना कैंसिल हो गया है। जो बाइडेन को हल्का बुखार आने के साथ कोविड में दिखने वाले कुछ असमान्य लक्षण नजर आए थे। इसके बाद उनका टेस्ट कराया गया था जिसमें उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
आईसोलेट (Isolate) होकर काम करेंगे बाइडेन
व्हाइट हाउस से बताया गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति आइसोलेट होते हुए ही ऑफिस के सारे काम करेंगे। वहीं कोविड पॉजिटिव (Covid Positive) होने पर बाइडेन के चुनाव कैंपेन पर असर पड़ सकता है। डेमोक्रेटिक पार्टी (Democratic party) के जो बाइडेन का रिपब्लिकन पार्टी (Republic Party) के नेता और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) से मुकाबला होना है।
Joe Biden ने किया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट- शुभचिंतकों का शुक्रिया
कोविड पॉजिटिव होने के बाद जो बाइडेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर जानकारी दी है कि वह कोविड पॉजिटिव हो गए हैं लेकिन फिलहाल ठीक महसूस कर रहे हैं। जल्द ही वह जनता के बीच लौटेंगे। शुभचिंतकों को बहुत धन्यवाद।
ये भी पढ़ें : Chandipura Virus :गुजरात में वायरस ने ली 6 बच्चों की जान, जानें लक्षण व इलाज:
188V là lựa chọn hàng đầu cho những nhà đầu tư thông thái nhờ hệ thống kèo cược đa dạng và tỷ lệ thưởng hấp dẫn. TONY06-22