


गृह विभाग के सामान्य प्रशासन विभाग ने Bihar Police के अधिकारियों के प्रमोशन की 13 जुलाई की तारीख में अधिसूचना जारी की है। बिहार में कानून व्यवस्था दिनों दिन लचर होती जा रही है और कानून- व्यवस्था की जिम्मेदारी पुलिस की होती है.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अभी हाल ही में बिहार पुलिस (Bihar Police) के आला अधिकारियों की बैठक कर कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की है। बढ़ते अपराध पर रोक लगाने के लिए बिहार में पुलिस अधिकारियों का चुस्त दुरुस्त रखने के साथ उनका मनोबल भी ऊंचा रखना है। इसी क्रम में गृह विभाग सामान्य प्रशासन विभाग ने 103 पुलिस निरीक्षकों यानी पुलिस इंस्पेक्टर को पुलिस उपाधीक्षक यानी डीएसपी रैंक में प्रोन्नति दी है। 13 जुलाई कोई इसी अधिसूचना जारी हुई है जो आज सार्वजनिक की गई।
ये भी पढ़ें:-Crime : पटना को दहलाने की साजिश नाकाम, विस्फोटकों का जखीरा जब्त