Sawan Somvar 2024 Shubh Yog: हिंदू पंचांग का पांचवां महीना है सावन (Sawan) । इस महीने में भगवान शिव की पूजा और आराधना का विशेष महत्व बताया जाता है। इस बार सावन में 5 सोमवार का संयोग बन रहा है। ऐसा दुर्लभ संयोग दशकों में एक बार बनता है। सावन के इन सोमवार पर कई अन्य शुभ योग भी बनेंगे, जिसके चलते इसका महत्व और भी बढ़ गया है। जानें इस बार कब से शुरू होगा सावन और किस सोमवार को कौन-सा शुभ योग बन रहा है।
कब से शुरू होगा सावन 2024?
इस बार सावन के महीने की शुरूआत 22 जुलाई , सोमवार से होगी। यानी इस बार सावन की शुरूआत ही सोमवार से हो रही है, जिसके चलते इसका महत्व और भी बढ़ गया है। इस दिन नक्षत्रों के संयोग से प्रीति और आयुष्मान नाम के शुभ योग बनेंगे। इसके अलावा सिद्धि और शुभ नाम के 4 अन्य योग भी इस दिन बनेंगे।
दूसरा सावन सोमवार 29 जुलाई को
सावन 2024 का दूसरा सोमवार(Sawan Somvar) 29 जुलाई को रहेगा। इस दिन चर और सुस्थिर नाम के 2 शुभ योग दिन भर रहेंगे। इस समय कर्क राशि में सूर्य और शुक्र की युति रहेगी, जिससे शुक्रादित्य नाम का शुभ योग बनेगा। ये योग बहुत ही अधिक शुभ कर्म फल देने वाला माना गया है।
तीसरा सावन सोमवार 5 अगस्त को
सावन 2024 का तीसरा सोमवार 5 अगस्त को रहेगा। इस दिन सौम्य नाम का शुभ योग रहेगा। इस दिन सूर्य और चंद्रमा की युति कर्क राशि में बनेगा। ये तो सभी जानते ही हैं कि चंद्रमा शिवजी के मस्तक पर विराजित है। इसलिए ये दिन शिव पूजा के लिए अति उत्तम रहेगा।
चौथा सावन सोमवार 12 अगस्त को
सावन 2024 का चौथा सावन सोमवार 12 अगस्त को है। इस दिन अष्टमी तिथि रहेगी, जिसके स्वामी स्वयं भगवान शिव हैं। 12 अगस्त, सोमवार को शुक्ल और ब्रह्म नाम के शुभ योग दिन भर रहेंगे । वहीं नक्षत्रों के संयोग से छत्र और मित्र नाम के 2 अन्य योग भी इस दिन रहेंगे।
पांचवां सावन सोमवार 19 अगस्त को
सावन 2024 का अंतिम सोमवार 19 अगस्त को रहेगा। इस दिन रक्षाबंधन का पर्व भी मनाया जाएगा, इसी दिन सावन मास का समापन भी होगा। 19 अगस्त को शोभन, सिद्धि और शुभ नाम के 3 योग बनेंगे। सावन मास की पूर्णिमा होने के चलते ये दिन और भी शुभ रहेगा। साथ ही इसी दिन रक्षाबंधन भी मनाया जायेगा। हिंदू धर्म में यह त्योहार भाई बहन के लिए अत्याधिक महत्व रखता है।
ये भी पढ़ें :-Spiritualism : मोक्ष (salvation) को समझें और जानें कैसे होता है प्राप्त