दिल्ली में Air Quality फिर हुई खराब, AQI पहुंचा 350 पार हेल्थ मिनिस्ट्री ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली में हर साल की तरह फिर से हवा की गुणवत्ता तेजी से खराब हो रही है। शुक्रवार को आनंद विहार और अक्षरधाम क्षेत्र में AQI 334 के पार पहुंच चुका था। केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए GRAP लागू कर दिया है। दिल्ली पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि सरकार ने खराब हवा से निपटने के लिए सारी तैयारी कर ली है।

Written By : सुनील कुमार साहू | Updated on: October 19, 2024 5:12 pm

दिल्ली में हर साल की तरह फिर से Air Quality में तेजी से गिरावट देखने को मिल रही है। शुक्रवार को आनंद विहार और अक्षरधाम क्षेत्र में AQI सबसे खराब 334 रहा। इसके अलावा  दिल्ली के और भी क्षेत्रों में  वायु गुणवत्ता  खराब स्तर पर पहुंच गया है। इसकी वजह से लोगों को कई स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो रही है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए GRAP मॉडल लागू कर दिया है। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने भी लोगों से निजी वाहन  की जगह सरकार की बसों का इस्तेमाल  करने की सलाह दी, ताकि प्रदूषण कम किया जा सके।

दिल्ली के किन इलाकों में  AQI रहा सवार्धिक

  •  अलीपुर में AQI रहा 310
  •  आनंद विहार में रहा 353
  •  बवाना में रहा 370
  • डीटीयू में रहा 317
  •  जहांगीरपुरी में रहा 367

GRAP क्या है

GRAP मतलब ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान होता है। इसे वायु गुणवत्ता में गिरावट को रोकने के लिए शुरू किया जाता है। 2017  में इसे अधिसूचित किया गया था। GRAP में क्या क्या पाबंदी होती है

  • पार्किंग फीस को बढ़ाया जाएगा
  •  मेट्रो और बसो की संख्या बढ़ाई जाएगी, ताकि लोग निजी वाहन का इस्तेमाल कम करें
  •  डीजल जनरेटर के इस्तेमाल पर रोक रहेगी।

AQI की कौन-कौन सी कैटेगरी होती है

AQI की गुणवत्ता 6 प्रकार की होती है : पहले 0 से 50 तक को अच्छा कहा जाता है, दूसरा 50 से 100 तक को संतोषजनक, 100 से 200 तक को माध्यम, 200 से 300 तक को खराब, 300 से 400 तक को बहुत खराब और सबसे आखिरी में 400 से 500 तक को गंभीर श्रेणी में रखा जाता है।

दिल्ली में हर साल Air Quality के खराब होने का कारण क्या है

  •  सुप्रीम कोर्ट और राज्य सरकार द्वारा पटाखों पर प्रतिबंध करने के बावजूद, लोग कानून को अनदेखा करते हुए जमकर पटाखे जलाते हैं जिसकी वजह से प्रदूषण फैलता है और धुंध छाई रहती है।
  •  पराली जलाए जाने के कारण– पंजाब और हरियाणा में हमेशा से ही सर्दियों के समय पराली जलाई जाती है जिसके कारण दिल्ली और आसपास के शहरों में  वायु की गुणवत्ता खराब हो जाती है।

यह भी पढ़ें:-

कौन बनेगा Delhi CM ? सुनीता केजरीवाल और आतिशी के नाम आगे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *