Assembly By-election :7 राज्यों में 13 सीटों पर मतदान जारी, उत्तराखण्ड में फायरिंग

Assembly By-election : 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर आज 10 जुलाई को वोटिंग हो रही है। इसी बीच उत्तराखण्ड के मंगलौर विधानसभा में आठ से दस राउंड हवाई फायर होने की बात सामने आ रही है। जिसको लेकर कांग्रेस ने भाजपा को घेरा है।

7 राज्यों में 13 सीटों पर उपचुनाव
Written By : दीक्षा शर्मा | Updated on: July 10, 2024 3:27 pm

Assembly By-election: भारत में 7 राज्यों के 13 निर्वाचन क्षेत्रों में विधानसभा उपचुनाव (Assembly By-election) आयोजित किए गए हैं। इनमें 4 पश्चिम बंगाल में और 3 हिमाचल प्रदेश की सीटें हैं। विधानसभा उपचुनाव (Assembly By-election) के लिए मतदान जारी हैं। इसी बीच मंगलौर विधानसभा से एक घटना सामने आई जहां कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन के समर्थकों पर गोली चलाई गई है जिससे कांग्रेस समर्थक घायल हुए हैं।

मतदान के बीच गोली चलने पर कांग्रेस ने भाजपा को घेरा

गोली चलाई जाने की वारदात पर कांग्रेस अब भाजपा को घेरती हुई नजर आ रही है। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी का कहना है कि जिस बात की आशंका व्यक्त कर रहे थे वहीं बात सामने आई है। हमने बार बार कहा कि भाजपा मंगलौर का सांप्रदायिक सद्भाव खराब करना चाहती है।

भाजपा मंगलौर में चुनाव जीतने के लिए किसी भी हद्द तक जा सकती है। उन्होंने कहा कि ऐसी कूट नीति वाली घटना भाजपा द्वारा साजिश के चलते बनाई गई जिसने कांग्रेस के कार्यकर्ता घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को डराने और धमकाने के लिए इस तरीके की घटना को अंजाम दिया गया है।

इन सात राज्यों में हो रहे विधानसभा उपचुनाव (Assembly By-election)

भारत के इन 7 राज्यों में उपचुनाव कराए जा रहे हैं।

  • पश्चिम बंगाल(West Bengal) की 4 सीटों पर
  • हिमाचल प्रदेश(Himachal Pradesh)की 3 सीटों पर
  • उत्तराखंड(Uttrakhand) की 2 सीटों पर
  •  बिहार (Bihar) में 1 सीट पर
  • मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में 1 सीट पर
  • पंजाब (Punjab) में 1 सीट पर
  • तमिलनाडु (Tamilnadu) की 1 सीट पर

खास बात ये है कि इस चुनाव में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू (Sukhvinder Singh Sukhu) की पत्नी कमलेश ठाकुर (Kamlesh Thakur) के साथ ही कई दिग्गजों ने कुछ नए चेहरों पर भी दांव लगाए हैं।

क्यों हो रहे हैं विधानसभा उपचुनाव (Assembly By-election)

जिन सीटों पर उपचुनाव होने हैं, उनमें से कुछ सीटें तो लोकसभा चुनाव के बाद खाली हुई हैं। दरअसल, कई विधायकों ने संसदीय चुनाव में हिस्सा लेने के लिए विधायकी छोड़ी थी, लिहाजा वह विधानसभा सीटें खाली हो गई हैं।  वहीं, कुछ विधायकों के निधन के बाद विधानसभा सीट खाली हुई है। जिसके बाद नए विधायकों को चुनने के लिए उपचुनाव कराया जा रहा है।

किसका मुकाबला किस्से?

पश्चिम बंगाल में भाजपा का मुकाबला TMC से 

पश्चिम बंगाल की 4 सीटों में से 3 के भाजपा विधायक तृणमूल कांग्रेस (TMC) में शामिल हो गए थे।रायगंज सीट पर TMC के कृष्ण कल्याणी के सामने भाजपा के मानस कुमार घोष हैं। बागदाह सीट पर TMC की मधुपर्णा का मुकाबला भाजपा के बिनय कुमार विश्वास से है।राणाघाट दक्षिण से TMC के मुकुट मणि अधिकारी के सामने भाजपा के मनोज कुमार विश्वास हैं।

बिहार में NDA के सामने INDIA

बिहार की रुपौली सीट पर जनता दल युनाइटेड (JDU) और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) आमने-सामने है। JDU ने यहां से कलाधर मंडल को उम्मीदवार बनाया है, जबकि RJD ने एक बार फिर बीमा भारती पर भरोसा जताया है। ऐसे में इस सीट पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) और INDIA के बीच मुकाबला है।

हिमाचल प्रदेश में कॉन्ग्रेस-बीजेपी में मुकाबला 

देहरा में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर के सामने भाजपा के होशियार सिंह हैं। हमीरपुर में भाजपा के आशीष शर्मा और कांग्रेस के पुष्पेंद्र वर्मा के बीच मुकाबला है।

नालागढ़ में कांग्रेस के हरदीप सिंह और भाजपा के केएल ठाकुर आमने-सामने हैं।

उत्तराखंड की मंगलौर सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला

यहां से भाजपा ने करतार सिंह भड़ाना तो कांग्रेस ने पूर्व विधायक काजी निजामुद्दीन और BSP ने दिवंगत विधायक करीम के बेटे उबेदुर रहमान को टिकट दिया है।

बद्रीनाथ सीट पर भाजपा के राजेंद्र भंडारी और कांग्रेस के लखपत सिंह बुटोला के बीच सीधा मुकाबला है।

पंजाब में AAP Congress और BJP में मुकाबला 

पंजाब की जालंधर पश्चिम सीट के उपचुनाव को मुख्यमंत्री भगवंत मान के लिए अग्निपरीक्षा माना जा रहा है। यहां से आम आदमी पार्टी (AAP) ने चुन्नीलाल के बेटे मोहिंदर भगत को मैदान में उतारा है।

कांग्रेस ने सुरिंदर कौर को टिकट दिया है, जो 5 बार की नगर निगम पार्षद हैं। भाजपा ने शीतल अंगुरल को मैदान में उतारा है, जो हाल ही में AAP से भाजपा में आए हैं।

तमिलनाडु में DMK vs NDA

तमिलनाडु की विक्रवंडी सीट पर DMK ने अन्नियुर शिवा तो NDA ने सी अंबुमणि को उम्मीदवार बनाया है।

मध्यप्रदेश में बीजेपी कॉन्ग्रेस एवं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी में मुकाबला 

मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा सीट पर भाजपा ने कमलेश को टिकट दिया है। कांग्रेस ने उनके सामने धीरेन शाह को उम्मीदवार बनाया है। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी भी यहां मैदान में है

 

Indian Women’s Cricket Team ने द. अफ्रीका को 10 विकेट से हराया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *