भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Indian Women’s Cricket Team) ने तीसरे T20 मैच में दक्षिण अफ्रीका (SA ) के खिलाफ 10 विकेट से एक तरफा जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है। दूसरा मैच बारिश के कारण धुल गया था। दक्षिण अफ्रीका ने पहला मैच 12 रन से जीता था। इस अंतिम मैच में South Africa Women’s Cricket Team ने Indian Women’s Cricket team के सामने 85 रन का साधारण लक्ष्य रखा। जिसे Indian Women’s Cricket Team ने बिना विकेट गंवाए हासिल कर लिया।
भारत को 10 विकेट से मिली जीत
भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। जिसके बाद गेंदबाजों ने दमदार प्रदर्शन दिखाया। दक्षिण अफ्रीकी टीम संघर्ष करती दिखी और महज 17.1 ओवर में ऑल आउट हो गई।
स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) 40 गेंद पर 54 रन और शेफाली वर्मा (Shefali Verma) 25 गेंद पर 27 रन बनाकर नाबाद रहीं।
मंधाना ने अयोबांगा खाका (Ayabonga Khaka) पर दो चौके लगाकर शुरुआत की। इसके बाद दोनों भारतीय बल्लेबाजों ने आराम से रन बटोरे। भारतीय महिला क्रिकेटरों (Indian Women Cricketers) ने पावर प्ले में 40 रन बनाए। इसके बाद मंधाना दक्षिण अफ्रीका की गेंदबाजों पर पूरी तरह हावी हो गई। मंधाना ने 8 चौके और 2 छक्के लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया।
इससे पहले, भारत की तरफ से पूजा वस्त्राकर (Pooja Vastrakar) और राधा (Radha Yadav) के सर्वशेष्ठ प्रर्दशन के अलावा अरुंधति रेड्डी (Arundhati Reddy) ने 14 रन पक , श्रेयंका पाटिल (Shreyanka Patil) ने 19 रन पर और दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma) ने 20 रन पर एक-एक विकेट चटकाया। दक्षिण अफ्रीका की ओर से सलामी बल्लेबाज तेजमिन ब्रिट्स (Tazmin Brits) ही 20 रन बना पाईं।
.@ImHarmanpreet 🤝 @LauraWolvaardt
Both captains with the trophy 🏆 as the T20I series ends in 1️⃣ – 1️⃣#TeamIndia | #INDvSA | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/CbZLUi5LNs
— BCCI Women (@BCCIWomen) July 9, 2024
भारत ने टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका को बल्लेबाजी का मौका दिया । जिसके बाद टीम की कप्तान लॉरा वोलवार्ट (Laura Wolvaardt) (09) और मारिजेन कैप (Marizanne Kapp)(10) ने विकेट गंवाकर पावर प्ले में 39 रन जोड़े। वोलवार्ट ने वस्त्राकर के पहले ही ओवर में चौके के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 6000 रन पूरे किए।
ऑफ स्पिनर श्रेयंका ने वोलवार्ट को अरुंधति के हाथों कैच कराके भारत को पहली सफलता दिलाई। कैप, वस्त्राकर के ओवर में मिडविकेट पर शेफाली वर्मा को कैच दे बैठीं और इस तेज गेंदबाज की 50वीं शिकार बनीं। ब्रिट्स ने ऑफ स्पिनर दीप्ति की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश कर हवा में शॉट खेल गईं । और Indian Women’s Cricket Team की कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) ने मिड ऑफ पर शानदार कैच लेकर उनकी पारी का अंत किया।
एनेके बॉश (Anneke Bosch) और क्लो ट्रॉयोन ने 10वें ओवर में टीम के रनों का अर्धशतक पूरा किया। वस्त्राकर ने बॉश (17) को आउट करके दक्षिण अफ्रीका को चौथा झटका दिया। दो गेंद बाद नेदिन डि क्लर्क(Nadine de Klerk) (00) भी वस्त्राकर की गेंद को विकेटों पर खेल गईं ।
राधा ने एनेरी डर्कसेन (Annerie Dercksen) (02), सिनालो जाफ्ता(Sinalo Jafta) (08) और नोनकुलुलेको मलाबा (Nonkululeko Mlaba)(00) को आउट किया। जबकि अरुंधति ने ट्रॉयोन की पारी का अंत किया। वस्त्राकर ने एलिज मारी मार्क्स(Eliz-mari Marx) (07) को विकेटकीपर उमा छेत्री के हाथों कैच कराके दक्षिण अफ्रीका की पारी का अंत किया।
पूजा वस्त्रकार ने रचा इतिहास
पूजा वस्त्रकार ने 3.1 ओवर में सिर्फ 13 रन देकर चार विकेट लेकर T-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। उन्होंने मारिजान कैप (10), एनेके बॉश (17), नादिन डी क्लार्क (0) और एलिस मैरी मार्क्स (Eliz-mari Marx)(7) जैसी अहम खिलाड़ियों को आउट किया। यह प्रदर्शन T-20 क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ किसी भी भारतीय महिला गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है।
Virat Kohli के पब ‘वन8 कम्यून’ पर बेंगलुरु में FIR दर्ज ! जानें क्या है मामला
Sau khi tham gia xn88 game , mình thấy tải game khá nhanh kể cả giờ cao điểm. TONY06-25
Sau khi trải nghiệm slot365 đăng nhập , mình thấy ít gặp lỗi đăng nhập hơn trước. TONY06-25