रोटी हमारी डाइट का एक जरूरी हिस्सा होती है। कई बार ऐसा होता है कि जब आप रोटियां बनाते हैं तो वे बच जाती हैं। कई लोग बची हुई रोटियों को फेंक देते हैं या जानवरों को खिला देते हैं, पर ऐसा नही करना चाहिए। क्या आपको पता है कि बासी रोटी(Basi Roti) खाने के बहुत से फायदे हैं?
सामान्य रोटी की तुलना में बासी रोटी (Basi Roti) में गुड बैक्टीरिया (Good Bacteria) की संख्या ज्यादा होती है, जो हेल्थ के लिए अच्छा होता है। इसलिए बासी रोटी फेंकने से पहले कई बार सोच लें।
जानते हैं बासी रोटी खाने के फायदे ( Basi Roti Benefits)
इम्यून सिस्टम (Immune System) बेहतर बनाता हैं
लंबे समय तक रखे जाने वाले आटे या अनाज यौगिक जीवाणुओं का विकास में सहायक होते हैं। इसलिए रातभर रखी गई रोटी में काफी प्रीबायोटिक (Prebiotic) बन जाते हैं, जो इम्यून सिस्टम (Immune System) की बेहतरी के लिए जबरदस्त लाभदायक माने जाते हैं।
शरीर का तापमान संतुलित रहता है
शायद आप में से कई लोगों को यह नहीं पता होगा कि बासी रोटी (Basi Roti) शरीर के तापमान (Temperature) को संतुलित रखने में काफी मदद करती है।
मजबूत होंगी मसल्स
बासी रोटी में कई न्यूट्रिएंट्स (Nutrients) पाए जाते हैं, जो मसल्स (Muscles) को स्ट्रॉन्ग बनाने में मदद करते हैं, खासकर जब उसमें पौष्टिक अनाज का इस्तेमाल किया जाता है। वर्कआउट (Workout) करने वालों के लिए यह अच्छी डाइट माना जाती है। इसलिए बासी रोटी मांसपेशियों को मजबूत बनाए रख सकती है।
ब्लड प्रेशर रखे कंट्रोल
आज लगभग हर चौथे व्यक्ति को ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) की शिकायत है। यदि आपको भी इस बीमारी ने परेशान कर रखा है तो आपको ठंडे दूध के साथ बासी रोटी (Basi Roti) खाना चाहिए। ऐसा करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।
वजन घटाने में करती है मदद
बासी रोटी (Basi Roti) में ताजा रोटी की तुलना में कैलोरी कम होती है, जो वेट लॉस करने की कोशिश कर रहे हैं, उनके लिए एक अच्छा ऑप्शन है। आप भी वजन कम करना चाहते हैं तो बासी रोटी का सेवन कर सकते हैं।
शरीर को मिलती हैं ताकत
बासी रोटी (Basi Roti) खाने से शरीर को काफी ज्यादा ताकत मिलती है। इससे तुरंत एनर्जी(Energy) मिल जाती है, इसलिए सुबह नाश्ते में बासी रोटी खाना अच्छा माना जाता है। डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए इस रोटी के कई फायदे हैं।
यह भी पढ़े:Platelets Count कम हैं तो बढ़ाने के लिए अपनाएं ये तरीके