दिल्ली : सेक्स स्कैंडल में फंसे चैतन्यानंद स्वामी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

दिल्ली के वसंत कुंज स्थित अपने आश्रम में छात्राओं के यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों में घिरे स्वयंभू धर्मगुरु स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने शुक्रवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। अदालत ने यह फैसला उनकी पुलिस रिमांड पूरी होने के बाद सुनाया।

Written By : रामनाथ राजेश | Updated on: October 3, 2025 10:57 pm
 स्वामी चैतन्यानंद को हाल ही में आगरा के एक होटल से गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें अदालत में पेश कर 5 दिन की पुलिस हिरासत दी गई थी। इस दौरान पुलिस ने उनके खिलाफ महत्वपूर्ण सबूत जुटाए।
जांच में आश्रम से एक सेक्स टॉय, अश्लील सीडी, छात्राओं की आपत्तिजनक तस्वीरें और डिजिटल डाटा जब्त किया गया। मोबाइल चैट और व्हाट्सएप संदेशों से यह भी सामने आया कि वे कई छात्राओं को एयरहोस्टेस और विदेश में नौकरी का लालच देकर फँसाते थे।
पुलिस के अनुसार, कम से कम 17 छात्राओं ने स्वामी चैतन्यानंद पर छेड़खानी, अश्लील संदेश भेजने और अनुचित शारीरिक संबंध बनाने के प्रयास जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके अलावा, उन पर फर्जीवाड़ा और दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ के भी आरोप दर्ज हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया है कि आरोपी अपने आश्रम और छात्रावास में सीसीटीवी निगरानी के जरिए छात्राओं पर नज़र रखता था।

4 thoughts on “दिल्ली : सेक्स स्कैंडल में फंसे चैतन्यानंद स्वामी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

  1. **aquasculpt**

    aquasculpt is a premium metabolism-support supplement thoughtfully developed to help promote efficient fat utilization and steadier daily energy.

  2. **back biome**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *