शुरुआती रुझानों में ऐसा जरूर हुआ कि कन्हैया कुमार मनोज तिवारी पर भारी पड़ते नजर आए। लेकिन मनोज तिवारी बाद में कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार को पीछे छोड़ते नजर आये। इस तरह मनोज तिवारी जीत की हैट्रिक लगाने में सफल रहे.
इस लोकसभा क्षेत्र में बुराड़ी, तिमारपुर, सीमापुरी (सुरक्षित), रोहतास नगर, सीलमपुर,घोंडा, बाबरपुर, गोकलपुर (सुरक्षित), मुस्तफाबाद और करावल नगर विधानसभा की सीटें आती हैं।
2024 के लोकसभा चुनाव की एक झलक
2024 के चुनाव में बीजेपी ने यहां से मनोज तिवारी को उतारा था। मनोज तिवारी पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए कांग्रेस के कन्हैया कुमार को शिकस्त दी। मनोज तिवारी को 824451 वोट मिले जबकि, कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार को 685673 वोट पर संतोष करना पड़ा।
जानते हैं अपने नए सांसद के बारे में
2019 के लोकसभा चुनाव (Lok Sabha) में ही नहीं BJP के मनोज तिवारी ने यहां से 2014 के चुनाव में भी बाजी मारी थी, 2019 के चुनाव में मनोज तिवारी ने Congress की नेता और दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकीं शीला दीक्षित को हराया था । मनोज तिवारी को 7,85,262 वोट मिले थे, जबकि शीला दीक्षित के खाते में 4,21,293 वोट आए थे। इस तरह मनोज तिवारी ने 3 लाख से ज्यादा वोट से चुनाव जीता था। दिल्ली के सात में से छह सांसदों का टिकट गया मगर मनोज तिवारी अपनी सीट पाने में सफल रहें। मनोज तिवारी ऐसे सांसद हैं जिन पर बीजेपी ने तीसरी बार भरोसा जताया। मनोज तिवारी पूर्वांचल के एक प्रमुख चेहरा हैं। वह भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं।
जानिए क्षेत्र की विशेषता
उत्तर पूर्वी दिल्ली (North East Delhi) लोकसभा सीट 2008 में वजूद में आई। 2009 में पहली बार यहां पर लोकसभा का चुनाव हुआ. तब कांग्रेस के जयप्रकाश अग्रवाल ने जीत हासिल की थी। उन्होंने 3 लाख से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की थी। बीजेपी के बीएल शर्मा को उन्होंने हराया था। 2011 की जनगणना के अनुसार, उत्तर पूर्वी दिल्ली में करीब 23 लाख लोग रहते हैं। यहां पर 17 लाख वोटर्स हैं, इसमें से 9 लाख पुरुष मतदाता और करीब 8 लाख महिला मतदाता हैं।
Chơi tại game xn88 thấy trải nghiệm tổng thể khá thoải mái. TONY09-08