शोधपरक सन्दर्भ ग्रंथ है डॉ देवेन्द्र कुमार देवेश की पुस्तक कोसी (शोध- साहित्य- सन्दर्भ-कोश)

इस बार की पुस्तक चर्चा में एक ऐसे पुस्तक की चर्चा होने वाली है जो मात्र एक पुस्तक नहीं, शोधपरक सन्दर्भ ग्रंथ है. पुस्तक का शीर्षक "कोसी / शोध-साहित्य-सन्दर्भ-कोश "(हिन्दी लेखक परिचय खंड). पुस्तक के लेखक ,संकलनकर्ता और सम्पादक हैं डॉ देवेन्द्र कुमार देवेश. देवेश जी बहुभाषी विद्वान हैं. हिन्दी, मैथिली, अंगिका, अंग्रेजी, बांग्ला पर पूर्ण अधिकार है ही इन्हें अन्य कई भारतीय भाषाओं की भी अच्छी जानकारी है. इनकी आधा दर्जन से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हैं. भारतीय साहित्य अकादमी में उप सचिव के रूप में कार्यरत डॉ. देवेन्द्र कुमार देवेश बहुत कुशल सम्पादक, अनुवादक और कवि भी हैं . भारत का कोसी क्षेत्र साहित्य की दृष्टि से बहुत उर्वर रहा है. बड़े शहरों से भौगोलिक दूरी के कारण इस क्षेत्र के कई रचनाकारों को पहचान काफी देर से मिली. जनार्दन प्रसाद झा द्विज, लक्ष्मी नारायण सुधांशु, फणीश्वर नाथ रेणु, अनूप लाल मंडल, रामधारी सिंह दिवाकर, मधुकर गंगाधर, चन्द्रकिशोर जायसवाल ,सुरेंद्र स्निग्ध,कैलाश नाथ तिवारी जैसे दर्जनों साहित्यकार यहां हुए जिन्होंने राष्ट्रीय फलक पर अपनी अमिट छाप छोड़ी.

पुस्तक के आवरण पृष्ठ का अंश
Written By : प्रमोद कुमार झा | Updated on: October 25, 2026 1:02 am

देवेश जी इस कोष में सिर्फ हिन्दी रचनाकारों को ही शामिल किया है. ध्यातव्य है कि कोसी क्षेत्र में बांग्ला, मैथिली, अंग्रेजी, उर्दू इत्यादि भाषाओं के भी बहुत सारे ख्याति प्राप्त लेखक हुए हैं. देवेश जी आगे के खण्डों में उन साहित्यकारों पर चर्चा करेंगे. चार सौ बारह पृष्ठों के इस सन्दर्भ ग्रंथ में शायद ही कोई चर्चित हिन्दी लेखक छूट पाया हो पर फिर भी देवेश पुस्तक के प्रारंभ में अपनी बात रखते हुए कहते हैं कि आगे के संस्करणों में कुछ महत्वपूर्ण छूटे हुए रचनाकारों को भी शामिल किया जाएगा.

पुस्तक के प्रारंभ में ‘प्राक्कथन’ में देवेश जी कहते हैं,   ‘….नए परिचय जोड़ने का सिलसिला और अधूरे परिचयों को पूरा करने का प्रयास मुद्रण के लिए पुस्तक को अंतिम रूप देने तक जारी रहा है, तथापि इस कार्य को संपूर्णता नहीं मिली है. मित्रों का परामर्श हुआ कि इस तरह के कार्य को कभी भी सम्पूर्णता नहीं मिलती, इसलिए इसे एक संतोषजनक रूप प्रदान कर प्रकाशित करा दिया जाना उचित होगा. इसी परामर्श को ध्यान में रखकर यह संस्करण आपके हाथों में सौंप रहा हूं. सुधी पाठकों और अंचल के लेखकों का पर्याप्त सहयोग, सुझाव और यथोचित सूचनाएँ इस वर्ष के अंत तक यानी दिसम्बर 2026 तक प्राप्त होने पर 2027 की जनवरी में इसका संशोधित संस्करण अवश्य प्रकाशित करने का विचार रहेगा. कोष का अध्ययन करते हुए आप सभी देख पाएंगे कि यह अधूरापन इस रूप में है कि कुछेक लेखकों के जन्म, मृत्यु, शिक्षा, प्रकाशित पुस्तकों के नाम, उनके प्रकाशन के वर्ष आदि उपलब्ध नहीं हो पाए !…’

पुस्तक की विस्तृत भूमिका में देवेश जी ने कोसी क्षेत्र के पौराणिक काल से आधुनिक काल तक की परम्परा की चर्चा की है. इस पुस्तक में लगभग सभी लेखकों, कवियों, कथाकारों, उपन्यासकारों के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी गई है. यह पोथी गंभीर पाठकों और शोधकर्ताओं के लिए एक अति महत्पूर्ण सन्दर्भ ग्रंथ साबित होगी. पुस्तक के अंत में सन्दर्भों की पूरी सूची संलग्न है. पुस्तक की छपाई अति सुन्दर है. प्रिंटिंग मे भी पूरी सावधानी बरती गई है. पुस्तक अति पठनीय और संग्रहणीय है.

पुस्तक : कोसी (शोध- साहित्य- सन्दर्भ-कोश /हिन्दी लेखक परिचय खंड)-( Hard bound)  लेखक/सम्पादक: डॉ. देवेन्द्र कुमार देवेश. पृष्ठ: 412. प्रकाशक: विजया बुक्स, नई दिल्ली, प्रकाशन वर्ष:2026, मूल्य: रू. 995/_

(प्रमोद कुमार झा तीन दशक से अधिक समय तक आकाशवाणी और दूरदर्शन के वरिष्ठ पदों पर कार्यरत रहे. एक चर्चित अनुवादक और हिन्दी, अंग्रेजी, मैथिली के लेखक, आलोचक और कला-संस्कृति-साहित्य पर स्तंभकार हैं।)

ये भी पढ़ें :-पठनीय है चंद्रिका ठाकुर देशदीप का ग़ज़ल संग्रह “चलता रहा मैं धूप में “

5 thoughts on “शोधपरक सन्दर्भ ग्रंथ है डॉ देवेन्द्र कुमार देवेश की पुस्तक कोसी (शोध- साहित्य- सन्दर्भ-कोश)”

  1. A complete lapbook project can make hands-on learning much easier to plan because the reading, activities, answer materials, assembly instructions, and folder layout are organized together. That structure is especially useful for homeschool families who want an engaging project without spending hours collecting unrelated worksheets and figuring out how each piece should fit. Printable components also give children a tangible way to sort information, record key ideas, and build a finished reference they can revisit after the lesson.

  2. A practical UPS decision starts with the actual load, the runtime needed during an outage, and whether the equipment needs clean power rather than just extra outlets. Comparing VA ratings alone can be misleading when the wattage limit or battery design is the real constraint. A clear UPS buying guide that separates these factors helps shoppers narrow the options before comparing models.

  3. For students and researchers, the difficult part is often not writing an equation but turning material from notes, slides, or a scanned worksheet into something editable. A reliable math ocr workflow can reduce retyping and make it easier to correct symbols before moving the result into a paper, problem set, or document. Support for both printed and handwritten expressions is especially useful when the original source is mixed.

  4. A balanced patchwork sleeve benefits from treating fillers as part of the composition, not as leftover decoration. Small stars, dots, leaves, ornamental marks, or tiny symbols can create rhythm between larger pieces, but their density and line weight need to remain consistent. Exploring tattoo filler ideas before a consultation can help clarify where negative space should stay open and where a smaller motif can connect the overall flow. The tattoo artist can then refine those choices for the arm’s shape and existing work.

  5. A face rating is more useful when it explains that the image, rather than the person as a whole, is being assessed. Small differences in framing, focus, lighting, and expression can change what a model detects. Adults considering this type of tool may also value a design that processes photos locally, because privacy should remain part of the decision alongside curiosity about visual features.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *