AAP MP संजीव अरोड़ा पर ED का शिकंजा
आम आमदी पार्टी के एक और सांसद पर प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement directorate) का शिकंजा कसता दिख रहा है.ED की टीम ने सोमवार तड़के आम आदमी पार्टी के सांसद संजीव आरोड़ के ठिकानों पर छापेमारी (ED Raid) की है. संजीव अरोड़ा का अपना बिजनेस है. बताया जा रहा है कि उन्होंने फ्रॉड करके जमीन एलॉट करवाई थी और इसी मामले में ED की टीम ने पंजाब के जालंधर में उनके घर पर छापेमारी की है.
संजीव अरोड़ा के 17 ठिकानों पर छापेमारी
ED ने सोमवार सुबह सांसद संजीव अरोड़ा के 17 ठिकानों पर छापेमारी (ED Raid) की. इसमें संजीव अरोड़ा के अलावा रीयल स्टेट कारोबारी हेमंत सूद और चंदशेखर अग्रवाल के ठिकाने भी शामिल हैं. महादेव एप मामले में भी चंद्रशेकर का नाम सामने आया था.
ED की कार्रवाई पर संजीव अरोड़ा का बयान
ED Raid को लेकर सांसद संजीव आरोड़ा ने बयान जारी करके पूरा सहयोग देने की बात कही है. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा, मैं कानून का पालन करने वाला नागरिक हूं, तलाशी अभियान के कारण के बारे में निश्चित नहीं हूं, एजेंसियों के साथ पूर्ण सहयोग करूंगा और यह सुनिश्चित करूंगा कि उनके सभी प्रश्नों का उत्तर दिया जाए.’
AAP सांसद पर छापेमारी पर सियासत तेज
आम आदमी पार्टी के सांसद संजीव अरोड़ा पर ED की छापेमारी के बाज राजनीति भी तेज हो गई है. पूर्व मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने मोदी सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि ‘आज फिर मोदीजी ने अपने तोते मैना को खुला छोड़ दिया है. सुबह से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा के घर ED वाले रेड कर रहे हैं.’ इसके साथ ही उन्होंने लिखा, ‘पिछले दो सालों मैं इन्होंने अरविंद केजरीवाल के घर रेड कर लिया, मेरे घर रेड कर दिया, संजय सिंह के घर रेड दिया, सत्येंद्र जैन के घर रेड कर दिया… कहीं भी कुछ भी नहीं मिला. लेकिन पूरी शिद्दत से मोदीजी की एजेंसियां लगी हुई हैं. एक के बाद एक फ़र्ज़ी केस बनाने में…
सिसोदिया ने इसके साथ ही आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी को तोड़ने के लिए ये लोग किसी भी हद तक जाएंगे. लेकिन कोशिश कितनी भी कर ले, आम आदमी पार्टी वाले ना रुकेंगे, ना बिकेंगे, ना डरेंगे.
ईडी की रेड पर क्या बोले संजय सिंह ?
संजीव अरोड़ा के आवास पर ED की रेड को लेकर सांसद संजय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, एक और सुबह, एक और रेड. आप सांसद संजीव अरोड़ा के घर ED वाले पहुंचे हैं. पीएम मोदी की फर्जी केस बनाने वाली मशीन 24 घंटे आम आदमी पार्टी के पीछे पड़ी हुई है. SC ने भी कई बार इनको लताड़ा की झूठे केस बनवाना बंद करो, लेकिन फिर भी ED को समझ नहीं आ रहा. ये एजेंसियों कोर्ट को नही मानती, सिर्फ अपने आका की मानती है. लेकिन, पीएम मोदी का अहंकार आम आदमी पार्टी के नेताओं के हौसलों के सामने बिल्कुल फेल है. फर्जी केस और रेड वाले हथकंडों से आप एक कट्टर ईमानदार पार्टी को तोड़ नहीं सकते पीएम मोदी.
ये भी पढ़ें:हरियाणा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत