IND Vs NZ 2nd test Day 2: भारत पर फिर हार का खतरा,न्यूजीलैंड का स्कोर 198/5 विकेट, बढ़त 301 रनों की

IND Vs NZ 2nd test Day 2: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच का दूसरा दिन समाप्त हो चुका है। इस वक्त न्यूजीलैंड का स्कोर 198/5 विकेट है और वह भारत से 301 रन से आगे हैं। शुक्रवार को हुए पूरे दिन के खेल में न्यूजीलैंड की और से मिशेल सेंटनर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सात विकेट लिए और दूसरी पारी में कप्तान टॉम लैंथम ने भी शानदार 86 रन बनाए।

Mitchell Santner
Written By : सुनील कुमार साहू | Updated on: October 25, 2024 8:32 pm

IND Vs NZ 2nd test Day 2

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच का दूसरा दिन समाप्त हुआ। न्यूजीलैंड का स्कोर 198 रन पर 5 विकेट है और वे भारत से 301 रन आगे हैं। पहली पारी में भारतीय टीम  156 रनों पर ऑलआउट हो गई और इस तरह  न्यूजीलैंड को 103 रनों की बढत दे दी। आज का दिन स्पिनर Mitchell Santner की शानदार गेंदबाजी और कप्तान Latham की शानदार बल्लेबाजी के नाम रहा।

IND Vs NZ 2nd test Day 2 में क्या हुआ

सुबह 9:30 बजे खेल शुरू होने पर भारत का स्कोर एक विकेट पर 16 रन था। यशस्वी जयसवाल और शुभमन गिल धीरे-धीरे पारी को आगे बढ़ा रहे थे। जब भारतीय टीम का स्कोर 50 रन था तभी गिल सेंटनर  की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। उसके बाद आए नए बल्लेबाज kohli भी सेंटनर की फुल टॉस गेंद को स्वीप करने के चक्कर में  1 रन पर बोल्ड हो गए। इसी तरह आने वाले सारे बल्लेबाज  जल्दी-जल्दी आउट होकर पवेलियन लौट गए  और पूरी टीम न्यूजीलैंड के  259 रनों के जवाब में 156 रनों पर ऑल आउट हो गई। 103 रनों की बढ़त भी दे दी। IND की ओर से सबसे ज्यादा 38 रन रविंद्र जडेजा ने बनाए। न्यूजीलैंड की ओर से चमत्कारिक प्रदर्शन करते हुए स्पिनर  Santner ने  सात विकेट लिए 53 रन देकर, ग्लेन फिलिप्स ने भी दो विकेट लिए।

न्यूजीलैंड की दूसरी पारी, टॉम लैंथम ने जड़ा शानदार अर्धशतक

भारत को 156 रनों पर आउट करने के बाद, न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी की शुरुआत बड़े ही सधे हुए ढंग से की। कप्तान टॉम लथैंम और डेविन कोन्वे ने भारतीय स्पिनरों को  इस मुश्किल पिच पर आसानी से खेला और इसकी झलक दिखाते हुए दस ओवर में 46 रन बना दिए।  कोन्वे के आउट होने के बाद विल यंग आए और उन्होंने भी शानदार 23 रन बनाए। इसी तरह  न्यूजीलैंड की पारी आगे बढ़ती रही। दिन के खेल खत्म होने से पहले टॉम लैंथम 86 रन पर आउट हो गए। अभी 198/5 विकेट पर ग्लेन फिलिप्स और टॉम बंडल खेल रहे हैं और उनकी बढ़त 301 रनों की हो गई है।  भारत की ओर से अब तक सबसे ज्यादा चार विकेट सुंदर   ने लिए और एक रविचंद्रन अश्विन ने चटकाया।

न्यूजीलैंड हुई 259 रनों पर ऑल आउट

गुरुवार को दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर  पहले बल्लेबाजी चुनी थी। न्यूजीलैंड में एक बदलाव हुआ और भारतीय टीम में तीन बदलाव किए गए। पारी की शुरुआत करने आए कप्तान टॉम लैंथम और डेविन कोन्वे ने शुरू में अच्छी बल्लेबाजी करने की कोशिश की। टॉम लैंथम जल्दी आउट हो गए , विल यंग भी ज्यादा देर टिक नहीं पाए। चौथे नंबर पर आए रचिन रविंद्र ने कोन्वे का भरपूर साथ दिया  और टीम का स्कोर 200 /3 विकेट पहुंचाया। कोन्वे शानदार 76 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद तो जैसे विकटों की जड़ी लग गई, रचिन रविंद्र भी 65 रन बनाकर आउट हो गए। न्यूजीलैंड ने अपने आखिरी 6 विकेट  60 रन पर खो दिए थे। इसी तरह टीम का स्कोर 259 रन पर पहुंचाया। भारत की ओर से सबसे ज्यादा  7 विकेट वाशिंगटन सुंदर ने लिए। रविचंद्रन अश्विन ने तीन विकेट लिए। दिन के समाप्त होने से पहले रोहित शर्मा भी पेवेलियन लौट चुके थे।

यह भी पढ़ें :-IND Vs NZ 1st test: न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास, 36 साल बाद भारत में जीता टेस्ट मैच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *