Ethanol Powered Vehicles बनाने के लिए प्लांट लगा रही हैं भारतीय कंपनियां

केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari ने कहा है कि भारतीय कंपनियां 100 फीसद इथेनॉल से चलने वाले वाहन बनाने के लिए प्लांट लगा रही हैं। केंद्रीय सड़क व परिवहन मंत्री गड़करी जीरो कार्बन उत्सर्जन वाली भारत की पहली यूरो 6 फ्लेक्स इंजन कार से संसद पहुंचे। ये कार इथेऩॉल संचालित है।

Written By : कृष्णेंदु दास | Updated on: August 6, 2024 2:59 pm

Ethanol Powered Vehicles : टोयोटा ने हाल में खुलासा किया है कि उसने महाराष्ट्र के औरंगाबाद में 20 हजार करोड़ रुपये निवेश कर इथेनॉल संचालित फ्लैक्स कार प्लांट लगाया है। गड़करी ने इससे किसानों और पर्यावरण के लिए इसके संभावित लाभ पर प्रकाश डाला। मंत्री ने सोमवार को घोषणा की कि कई भारतीय कंपनियां 100% इथेनॉल से चलने वाली कारों और दोपहिया वाहनों के निर्माण के लिए वाहन संयंत्र स्थापित कर रही हैं।

गडकरी टोयोटा निर्मित वाहन में संसद पहुंचे, उन्होंने दावा किया कि यह यूरो 6 उत्सर्जन मानदंडों के अनुरूप फ्लेक्स इंजन वाला दुनिया का पहला वाहन है, जिसका कार्बन  उत्सर्जन शून्य है और गन्ने के रस, गुड़ और मकई से बने इथेनॉल से चलता है।

फ्लैक्स कार संयंत्रों की स्थापना :

हाल ही में, टोयोटा ने 20,000 करोड़ रुपये के निवेश के साथ महाराष्ट्र के औरंगाबाद में एक फ्लेक्स कार प्लांट स्थापित करने की योजना का खुलासा किया। Nitin Gadkari ने कहा कि टाटा और सुजुकी भी फ्लेक्स इंजन पर काम कर रहे हैं, जबकि बजाज, टीवीएस और हीरो फ्लेक्स-इंजन बाइक और स्कूटर विकसित कर रहे हैं।

इथेनॉल पंप की स्थापना 

अन्य वाहन निर्माता भी फ्लेक्स इंजन का अनुसरण कर रहे हैं। जैसे हमारे पास पेट्रोल पंप हैं, वैसे ही किसानों के पास अब इथेनॉल पंप होंगे। इस कदम से प्रदूषण कम होगा, लागत में कटौती होगी और किसानों को फायदा होगा।’ इससे पहले अगस्त 2023 में, गडकरी ने टोयोटा किर्लोस्कर मोटर्स द्वारा विकसित भारत स्टेज VI मानदंडों के अनुरूप एक फ्लेक्स-ईंधन वाली कार का अनावरण किया था।

बड़े पैमाने पर उत्पादन के लिए प्रोटोटाइप तैयार :

टोयोटा द्वारा बड़े पैमाने पर उत्पादन के लिए प्रोटोटाइप तैयार हैं, जिसने इस उद्देश्य के लिए औरंगाबाद में एक संयंत्र स्थापित करने की घोषणा की है। अगस्त 2023 का प्रोटोटाइप, 100% इथेनॉल-आधारित टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस हाइब्रिड, अपनी दूरी का 40% इथेनॉल पर और शेष 60% इलेक्ट्रिक पावर पर तय कर सकता है। इथेनॉल की बढ़ती मांग को देखते हुए इथेनॉल उद्योग भारत की कृषि अर्थव्यवस्था को बदल देगा, जबकि फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को विश्व स्तर पर पेश किया गया है, जिसमें टोयोटा के 2022 फ्लेक्स-फ्यूल कोरोला भी शामिल है, भारत अब घरेलू स्तर पर बीएस-VI अनुपालन के साथ फ्लैक्स-फ्यूल वाहनों का उत्पादन करने के लिए तैयार है। गडकरी ने कहा, ‘इथेनॉल की बढ़ती मांग को देखते हुए इथेनॉल उद्योग भारत की कृषि अर्थव्यवस्था को बदल देगा।’ उन्होंने कहा, ‘फ्लैक्स कारें किसानों के लिए वरदान साबित होंगी, पेट्रोल स्टेशनों की तरह ही इथेनॉल पंप भी उभरेंगे।

ये भी पढ़ें:-BMW 6 सीरीज GT भारत में हुई बंद, जानें क्यों?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *