Malaika Arora के पिता ने की आत्महत्या, दुख में पहुंचे कई स्टार्स

बॉलीवुड स्टार मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने बुधवार सुबह 9 बजे बांद्रा स्थित अपनी बिल्डिंग की छठी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबा अस्पताल भेज दिया और आगे की जांच जारी है।

Written By : सुनील कुमार साहू | Updated on: September 11, 2024 7:06 pm

बॉलीवुड की मशहूर फिल्म अदाकारा Malaika Arora के पिता अनिल अरोड़ा ने बुधवार सुबह 9 बजे बांद्रा स्थित इमारत आयशा मैनॉर की छठी मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली। इमारत की छठी मंजिल पर अनिल अरोड़ा पत्नी व मलाइका अरोड़ा की मां जॉइस के साथ रहते थे। घटना की जानकारी मिलते ही Malaika Arora दोपहर 1:30 बजे सबसे पहले घर पहुंचीं। उसके बाद उनके पूर्व पति अरबाज खान और उनके परिवार वाले जैसे- सलीम खान व उनकी पत्नी सलमा, सोहेल खान, और अलवीरा खान भी   पहुंचीं। इसके अलावा मशहूर बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर भी  अनिल अरोड़ा के घर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाबा अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और जांच जारी है।

पत्नी जॉइस ने क्या बताया

Malaika Arora  की मां जॉइस ने बताया कि उनके पति अनिल अरोड़ा बुधवार सुबह 9:00 बजे  हमेशा की तरह बालकनी में बैठकर न्यूजपेपर पढ़ रहे थे। कुछ देर बाद उन्होंने अनिल की चप्पल बालकनी में देखी और अनिल को ढूंढने लगी। तभी उन्होंने बालकनी से नीचे देखा और उनको चौकीदार के चिल्लाने की आवाज आई। उसके बाद वह सीधे नीचे गई। जॉइस ने यह भी बताया कि अनिल को कोई बीमारी नहीं थी। बस उनके घुटनों में दर्द रहता था इसलिए तलाक के बावजूद वह उनके साथ रह रही थी।

Malaika Arora कौन है

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा मलाइका अरोड़ा का जन्म 23 अक्टूबर 1973 को महाराष्ट्र के ठाणे इलाके में हुआ था। मलाइका को बचपन से ही फिल्मी दुनिया का शौक था। उनकी सबसे पहली फिल्म 1998 में आई दिल से थी, जहां उन्होंने छैया छैया गाने पर नृत्य किया था। उसके बाद तो मलाइका अरोड़ा के लिए फिल्मों की जड़ी लग गई, उन्होंने कई फिल्मों में काम किया जैसे :बिच्छू, ओम शांति ओम, वेलकम, प्रेम का गम, हाउसफुल, दबंग,  दबंग 2, गब्बर सिंह, हैप्पी न्यू ईयर, पटाखा आदि और अभी भी कर रही है।

Malaika Arora की पर्सनल लाइफ

वर्ष 1998 में  मलाइका की शादी  अरबाज खान से हुई थी। दोनों का एक बेटा है अरहान खान। वर्ष 2016 में मलाइका और अरबाज का तलाक हो गया था

पुलिस का बयान

डीसीपी राज तिलक रोशन ने बताया कि उन्हें  घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबा अस्पताल भिजवा दिया है और जल्द ही मामले का पूरा खुलासा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:-

Kangana Ranaut थप्पड़ कांड के समर्थन में किसान नेता, बॉलीवुड एकजुट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *