कानपुर में 70 वर्षीय मौलाना (Maulana) ने चॉकलेट का देकर बच्ची को घर बुलाया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। मासूम के शोर मचाने पर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और मौलाना को जमकर पीटा। इस दौरा मौका देखकर मौलाना वहां से फरार हो गया था। परिजनों ने इस पूरे मामले को लेकर मौलाना के खिलाफ पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
चॉकलेट के बहाने घर पर बुलाया था
बताया गया कि शुक्रवार देरशाम आठ वर्षीय बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। घर के पास में ही रहने वाले मौलाना मुख्तार (Maulana Mukhtar) ने चॉकलेट का लालच देकर उस बच्ची को बुलाया। इसके बाद उसे अपने घर ले गया। इस दौरान मौलाना ने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।
पहले भी कई बार गलत हरकतें कर चुका है मौलाना
जानकारी मिली है, कि घटना से पूर्व वह कई बच्चों के साथ गलत काम कर चुका है। हर बार आरोपी और उसका परिवार पीड़ितों पर सामाजिक दवाब डालकर समझौता कर लेता था। पुलिस से शिकायत नहीं होने पर हर बार बच जाता था लेकिन, इस बार ऐसा नही हो पाया।
भीड़ ने मौलाना की जमकर पिटाई की
आरोपी मौलाना मुख्तार (Maulana Mukhtar) के दरवाजा नहीं खोलने पर उसके घर पर भीड़ पहुंच गई। जब उसने दरवाजा नहीं खोला तो लोगों ने मिलकर दरवाजा तोड़ दिया, देखा गया कि मौलाना बच्ची के साथ अश्लील हरकतें कर रहा था। उसी समय लोगों ने मौलाना की जमकर पिटाई कर दी।
आरोपी की तलाश खत्म
आरोपी(Maulana Mukhtar) की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया गया था। पुलिस ने सोमवार को आरोपी की गिरफ्तारी का खुलासा कर दिया है। रिपोर्ट के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
यह भी पढ़े: SEBI ने दी निवेशकों को हिंडनबर्ग रिपोर्ट से भ्रमित न होने की सलाह, ये है मामला!