MDL Vacancy 2024: मझगांव डॉक कंपनी करेगी 176 पदों पर नियुक्ति, ये होगी चयन प्रक्रिया

सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आ गई है। मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड की तरफ से 176 नॉन एग्जीक्यूटिव पदों ( Non -Executive Posts) पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। यह भर्ती अलग-अलग पदों के लिए निकाली गई है।

Written By : सुनील कुमार साहू | Updated on: September 13, 2024 11:10 pm

MDL Vacancy 2024-मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड ने  Non -Executive Posts के लिए रिक्तियों को भरने के अधिसूचना जारी की है। देश के लाखों बेरोजगार युवा इसका बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहे थे। अब उनका यह इंतजार खत्म हो गया है। इस भर्ती के लिए मझगांव  डॉक की तरफ से विस्तृत नोटिफिकेशन जारी हो चुका है और फॉर्म भी भरे जा रहे हैं।

MDL Vacancy 2024 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास 10वीं/ 12वीं/ इंजीनियरिंग डिप्लोमा/ ग्रेजुएट या आईटीआई सर्टिफिकेट होनी चाहिए।

MDL Vacancy 2024 के लिए कब तक खुली रहेगी  आवेदन प्रक्रिया

176 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 सितंबर से 1 अक्टूबर तक खुली रहेगी।

MDL Vacancy 2024 का पदोंवार विवरण इस प्रकार है

  •  ए सी रेफ्रिजरेशन मैकेनिक- ( Ac Refrigeration Mechanic )-  2 पद
  •  चिपर ग्राइंडर- (Chipper Grinder )-15 पद
  •  कंप्रेसर अटेंडेंट- Compressor Attendant)- 5 पद
  •  डीजल कम मोटर मैकेनिक-( Diesel Cum Motor Mechanic )- 5 पद
  •  इलेक्ट्रिक क्रेन ऑपरेटर- ( Electric Crane Operator)- 15 पद
  •  इलेक्ट्रीशियन- (Electrician)– 15 पद
  •  फिटर- ( Fitter )- 18 पद
  •  जूनियर क्यू सी इंस्पेक्टर- (Junior QC Inspector Mechanical)- 12 पद
  •  पाइप फिटर- (Pipe Fitter )- 10 पद
  •  मिलव्राइट मैकेनिक-(Milwright Mechanic)- 5 पद
  •  पेंटर – (Painter)– 10 पद
  •  रिगर – ( Rigger)- 10 पद
  •  फायरफाइटर – (Fire fighter)- 26 पद
  •  यूटिलिटी हैंड- ( Utility Hand)– 14 पद

क्या है आयु सीमा

मझगांव डॉक शिप बिल्डर लिमिटेड  के 176 पदों के लिए 18 से 48 वर्ष  आयु सीमा निर्धारित की गई है।

मझगांव डॉक 2024 के लिए क्या है आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए एससी/ एसटी  के उम्मीदवारों के लिए कोई  आवेदन शुल्क  नहीं रखा गया है। दूसरी तरफ सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को  354 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

चयन प्रक्रिया क्या है

सबसे पहले लिखित परीक्षा, उसके बाद अनुभव देखा जाएगा और सबसे आखिर में कौशल प्रशिक्षण( Skill test) होगा।

कांटेक्ट बढ़ाने की क्या है प्रक्रिया

मझगांव डॉक की यह वैकेंसी 3 साल की होगी। यह कांटेक्ट नौकरी है और जरूरत पड़ने पर कंपनी 2 साल के लिए इसे बढ़ा भी सकती है।

कितनी सैलरी मिलेगी

चयनित होने के बाद अभ्यर्थियों को  पद के हिसाब से 13200-83180 रुपए प्रति माह वेतन के तौर पर दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें:-

HSSC Constable 2024 :5600 पदों के लिए निकली भर्ती, कोई आवेदन शुल्क नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *