हाउसफुल 5 फिल्म की कहानी कुछ खास नहीं है। तरुण मनसुखानी के डायरेक्शन में बनी बड़े बजट की इस फिल्म की कहानी में भले ही दर्शकों को दम नहीं नजर आए लेकिन अपने पसंदीदा अभिनेता की कॉमेडी को देखने के लिए वे सिनेमा हॉल तक जरूर खींचे चले आ रहे हैं। सभी अक्षय कुमार और नाना पाटेकर के अभिनय की सराहना कर रहे हैं। जैकलीन फर्नांडिस, नरगिस फाखरी, सोनम बाजवा जैसी अभिनेत्रियों के बोल्ड सीन दर्शकों को लुभा रहे हैं। फिल्म के गाने पहले ही हिट हो चुके हैं।
फिल्म की कहानी
‘हाउसफुल 5’ का प्लॉट लंदन के बड़े रईस रंजीत डोबरियाल (रंजीत) की मौत के बाद उनकी वसीयत को लेकर है. रंजित पूरे बिजनेस को संभालने के लिए एक बोर्ड ऑफ डायरेक्टर है। इनमें चित्रांगदा सिंह, फरदीन खान और श्रेयस तलपड़े शामिल हैं. सभी ये उम्मीद लगाए बैठे थे कि वसीयत में रंजीत साहब उनके लिए भी कुछ न कुछ जरूर छोड़ेगें. लेकिन उन्होंने वसीयत में अपने खोये हुए बेटे जॉली को अपनी दौलत का वारिस घोषित किया है। इसी को जानकर वसीयत के अनुसार संपत्ति पर दावा करने के लिए एक दो नहीं बल्कि तीन-तीन नकली जॉली चले आते हैं। उनके साथ उनकी गर्ल फ्रेंड्स भी साथ आती हैं और यही से शुरू होता कॉमेडी का तड़का। रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन और अक्षय कुमार जॉली बनकर आ जाते हैं. इस पूरी फिल्म को क्रूज पर शूट करते दिखाया गया है। फिल्म को आगे बढ़ाने के लिए तीन हत्याएं होती दिखाई जाती हैं। फिर असली हत्यारे को खोजने का काम शुरू होता है। फिल्म में जॉनी लीवर जैसे हास्य कलाकार से लेकर नाना पाटेकर तक ने कॉमेडी का तड़का लगाया है। अभिनेत्रियों के बोल्ड सीन और द्विअर्थी डॉयलॉग भी युवा दर्शकों को गुदगुदाते हैं। फिल्म की जैकी श्रॉफ और संजय दत्त भी ब्रिटिश पुलिस वाले बने नजर आते हैं, इन दोनों के बॉस नाना पाटेकर बने हैं। फिल्म की हैप्पी इंडिंग है। इस तरह लचर कहानी के बावजूद दर्शकों को पसंद आ रही है।
रेटिंग-3.5
ये भी पढ़ें :-केसरी चैप्टर-2: जलियांवाला बाग नरसंहार से जुड़ी फिल्म दर्शकों को आ रही पसंद
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.