आठ से नौ मंत्री बन सकते हैं बिहार से
पटना में इस बात की चर्चा है कि आठ से नौ मंत्री पद बिहार को मिल सकता है। इसमें तीन भाजपा, तीन जदयू और लोजपा- आर व हम को एक- एक मंत्री पद मिल सकता है।
इन नामों की हो रही चर्चा
भारतीय जनता पार्टी के कोटे से राजीव प्रताप रूढ़ी, नित्यानंद राय के साथ ही गिरिराज सिंह और विवेक ठाकुर के नाम की चर्चा हो रही है। हालांकि गिरिराज सिंह और विवेक ठाकुर में से किसी एक के ही मंत्री बनने की चर्चा है। अश्विनी चौबे का टिकट इस बार भाजपा काट दी है। इस वजह से ब्राह्मण नाराज है। लिहाजा दूसरी बार भाजपा से सांसद बने गोपाल जी ठाकुर को भी मौका मिल सकता है।
जदयू से तीन नाम चर्चा में
जदयू से वैसे तो चार मंत्री बनाने की चर्चा है लेकिन तीन नाम को ही हरी झंडी मिलने की बात कही जा रही है। संजय झा, राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के साथ ही जन नायक कर्पूरी ठाकुर के पुत्र रामनाथ ठाकुर का नाम सबसे ऊपर है। इसके अलावा अगर संजय झा का नाम कटता है तो देवेश चंद्र ठाकुर का भी नाम लिया जा रहा है। हालांकि इसकी उम्मीद कम है।
चिराग पासवान बनेंगे मंत्री
चिराग पासवान का मंत्री बनना तय माना जा रहा है । उनकी पार्टी का 100% स्ट्राइक रेट रहा है। मोदी के हनुमान के रूप में वे जाने जाते हैं। उनके सभी पांच सांसद जीते हैं और दो मंत्री पद के अलावा रीना पासवान को राज्यसभा भेजने की मांग पार्टी कर रही है।
जीतनराम मांझी बनेंगे मंत्री
जीतन राम मांझी का नाम भी मंत्री पद के लिए चर्चा में है। उनका भी मंत्री बनना तय माना जा रहा है। लिहाजा बिहार में इस बार मंत्री पद का बंटवारा बहुत आसान नहीं रह गया है । निर्धारित कोटे में विस्तार करने के बावजूद अन्य जगहों पर महत्वपूर्ण एवं दिग्गज नेताओं को एडजस्ट करना एनडीए सरकार की मजबूरी होगी। सामाजिक समीकरण को देखते हुए यादव जाति से दो मंत्री भी बनाये जा सकते हैं जबकि कुर्मी- कोयरी समाज को भी मौका मिल सकता है।
Theo dõi fanpage của xn88 để săn các mã code khuyến mãi mỗi ngày. Rất nhiều phần quà hấp dẫn đang chờ bạn kích hoạt. TONY06-05