देश-विदेश के 5,400 से अधिक केंद्रों पर NEET-UG में बैठेंगे 22.79 लाख छात्र

देश के मेडिकल कॉलेजों में दाखिले का रास्ता तय करने वाली NEET-UG 2026 परीक्षा रविवार को अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था के साथ आयोजित होगी, जिसमें 22.79 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे। National Testing Agency (NTA) के अनुसार यह परीक्षा देश के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में 5,400 से अधिक केंद्रों पर एक साथ होगी, जिससे यह दुनिया की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षाओं में शामिल हो गई है।

Written By : रामनाथ राजेश | Updated on: May 3, 2026 12:03 am

परीक्षा दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक पेन-एंड-पेपर मोड में होगी, जबकि दिव्यांग अभ्यर्थियों को अतिरिक्त समय दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को सुबह 11 बजे से 1:30 बजे के बीच केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा और इसके बाद किसी भी स्थिति में प्रवेश नहीं मिलेगा।

इस बार परीक्षा के शांतिपूर्ण और पारदर्शी संचालन के लिए व्यापक प्रशासनिक और सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। 674 सिटी कोऑर्डिनेटर, 6,000 से अधिक ऑब्जर्वर और केंद्र स्तर पर सुपरिंटेंडेंट व इनविजिलेटर तैनात किए गए हैं। कुल मिलाकर 2 लाख से अधिक कर्मी इस परीक्षा को सफल बनाने में जुटे हैं।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर NTA ने मल्टी-लेयर सिस्टम लागू किया है। प्रश्नपत्रों की ढुलाई GPS से लैस वाहनों और पुलिस सुरक्षा में की जा रही है, जबकि हर परीक्षा केंद्र पर CCTV से निगरानी और एंट्री से पहले सख्त फ्रिस्किंग की व्यवस्था है। अभ्यर्थियों की पहचान के लिए आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन अनिवार्य किया गया है। फर्जीवाड़े पर रोक के लिए सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ाई गई है और 65 से अधिक टेलीग्राम चैनलों को ब्लॉक किया गया है।

अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। भीषण गर्मी को देखते हुए सभी केंद्रों पर बिजली बैकअप, पेयजल, पंखे और प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। डायबिटिक अभ्यर्थियों को पारदर्शी बोतल के साथ फल और शुगर टैबलेट ले जाने की अनुमति दी गई है।

NTA ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी अभ्यर्थी का बायोमेट्रिक सत्यापन तकनीकी कारणों से नहीं हो पाता है, तो उसे परीक्षा से वंचित नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में वैकल्पिक पहचान प्रक्रिया अपनाकर परीक्षा में बैठने दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड, वैध फोटो पहचान पत्र और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य है। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर, ज्वेलरी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।

NTA ने अभ्यर्थियों को अफवाहों और फर्जी पेपर लीक से सतर्क रहने की सलाह देते हुए कहा है कि केवल आधिकारिक वेबसाइट की सूचनाओं पर ही भरोसा करें।देशभर में लाखों परिवारों की उम्मीदें इस परीक्षा से जुड़ी हैं और रविवार को होने वाली यह ‘अग्निपरीक्षा’ न केवल अभ्यर्थियों के भविष्य, बल्कि देश की चिकित्सा शिक्षा व्यवस्था की दिशा भी तय करेगी।

ये भी पढ़ें :-NEET UG 2024: सुप्रीम कोर्ट का विस्तृत फैसला, कहा-परीक्षा प्रक्रिया में सुधार की जरूरत है

2 thoughts on “देश-विदेश के 5,400 से अधिक केंद्रों पर NEET-UG में बैठेंगे 22.79 लाख छात्र

  1. Backbiome is an advanced daily wellness supplement formulated to help support spinal comfort, reduce feelings of built-up tension, and promote freer, smoother movement throughout backbiome everyday life.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *