पाकिस्तान ने दी Champions Trophy 2025 में भाग न लेने की धमकी

Pakistan threatens of withdrawing from Champions Trophy - पाकिस्तान ने दी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में भाग न लेने की धमकी

pci
Written By : Shashi jha | Updated on: November 12, 2024 10:00 pm

भारत के पाकिस्तान में आयोजित होने वाले चैम्पियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) में भाग न लेने के फैसले के बाद चैम्पियंस ट्रॉफी की मेजबानी विवादों के घेरे में आ गई है। भारत ने सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान में मैच खेलने से इंकार कर दिया है और यह बात पाकिस्तान को बुरी तरह नागवार गुजर रही है। उसने चैम्पियंस ट्रॉफी में भाग न लेने और पूरी तरह मेजबानी से इंकार करने की धमकी दी है। ऐसे भी आसार हैं कि अगर पाकिस्तान क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( पीसीबी ) ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ( आईसीसी ) बोर्ड के सुझावों को न माना तो चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 को दक्षिण अफ्रीका में शिफ्ट किया जा सकता है।

दरअसल आईसीसी ने पाकिस्तान ने हाइब्रिड मॉडल अपनाने का सुझाव दिया है जिसके तहत भारत अपने मैच संयुक्त अरब अमीरात ( यूएआई ) में खेल सकता है और बाकी मैच पाकिस्तान में ही खेले जाएंगे। ऐसी भी खबर है कि पीसीबी ने इस मामले में पाकिस्तान सरकार से सुझाव मांगे हैं। अगर पीसीबी हाइब्रिड मॉडल के लिए तैयार हो जाता है तो यह पहला अवसर नहीं है कि मैच हाइब्रिड मॉडल में खेले जाएं। एशिया कप 2023 के लिए भी पाकिस्तान ने हाइब्रिड मॉडल को अपनाया था जिसमें भारत ने अपने मैच श्रीलंका में खेले थे और टूर्नामेंट जीता भी था।

गौरतलब है कि 2017 के बाद चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में आईसीसी कैलेंडर में शामिल हुआ है जिसमें भारत के दूसरे देश में अपने मैच खेलने के कारण इसके हाइब्रिड मॉडल में तबदील होने के आसार हैं। भारत और पाकिस्तान ने 2012 के बाद कोई भी द्विपक्षीय श्रृंखला नहीं खेली है लेकिन आईसीसी मैचों में ये एक दूसरे से भ्ड़िते रहते हैं।

चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में आठ टीमें भाग लेंगी जो 19 फरवरी 2025 से 9 मार्च 2025 तक कराची, लाहौर और रावलपिंडी में खेली जाएंगी। तीनों ही जगहों पर स्टेडियमों को सजाने संवारने की पूरी कवायद चल रही है। पाकिस्तान ने ही अंतिम बार यानी 2017 में इस खिताब पर कब्जा जमाया था।

ये भी पढ़ें:-Champions Trophy 2025: खेलने पाकिस्तान नहीं जाएगी भारतीय क्रिकेट टीम

2 thoughts on “पाकिस्तान ने दी Champions Trophy 2025 में भाग न लेने की धमकी

  1. **backbiome**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *