रेखा गुप्ता ने ली दिल्ली के CM पद की शपथ, पीएम मोदी ने दिखायी एनडीए की ताकत

भाजपा की रेखा गुप्ता ने दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। रामलीला मैदान में हुए भव्य समारोह में पीएम मोदी, अमित शाह और अन्य बड़े नेता मौजूद रहे।

Written By : MD TANZEEM EQBAL | Updated on: February 20, 2025 7:09 pm

द भाजपा की पहली बार विधायक बनीं रेखा गुप्ता ने गुरुवार दोपहर दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राजधानी के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में हुए इस भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे।

दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनीं रेखा गुप्ता

रेखा गुप्ता भाजपा की चौथी मुख्यमंत्री और दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनी हैं। उनसे पहले भाजपा की सुषमा स्वराज, कांग्रेस की शीला दीक्षित और आम आदमी पार्टी की आतिशी इस पद पर रह चुकी हैं।

परवेश वर्मा समेत 6 मंत्रियों ने भी ली शपथ

रेखा गुप्ता के साथ भाजपा के छह अन्य विधायकों को भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा परवेश वर्मा की रही, जिन्होंने नई दिल्ली सीट से आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल को हराकर ‘जायंट किलर’ का खिताब हासिल किया था। उन्हें मुख्यमंत्री पद का प्रमुख दावेदार माना जा रहा था, लेकिन पार्टी ने रेखा को इस जिम्मेदारी के लिए चुना।

कैबिनेट में ये नेता भी हुए शामिल

परवेश वर्मा के अलावा कपिल शर्मा, मंजींदर सिरसा, आशीष सूद, पंकज कुमार सिंह और रविंद्र इंद्राज सिंह को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। अभी मंत्रिमंडल में तीन और पद खाली हैं, जिन पर आने वाले दिनों में नियुक्तियां हो सकती हैं।

विजेंद्र गुप्ता बने विधानसभा अध्यक्ष

भाजपा ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता को दिल्ली विधानसभा का नया स्पीकर नियुक्त किया है। दिलचस्प बात यह है कि 2015 में जब आम आदमी पार्टी सत्ता में थी, तब उन्हें सदन से जबरन बाहर निकाल दिया गया था। अब वह स्पीकर के रूप में सदन की कार्यवाही संभालेंगे।

रेखा गुप्ता की प्राथमिकता और पहली प्रतिक्रिया

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद रेखा गुप्ता ने कहा कि वह दिल्ली को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ काम करेंगी। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और दिल्ली के विकास को अपनी प्राथमिकता बताया।

कैसे हुआ रेखा गुप्ता का चयन?

भाजपा के संसदीय बोर्ड की बैठक में बुधवार देर रात रेखा के नाम पर मुहर लगी। इस बैठक की अध्यक्षता खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी। चुनाव परिणाम घोषित होने के लगभग दो सप्ताह बाद यह फैसला आया, क्योंकि पार्टी ने पीएम मोदी के फ्रांस और अमेरिका दौरे से लौटने का इंतजार किया।

अब सबकी नजरें इस पर टिकी हैं कि मुख्यमंत्री के रूप में रेखा क्या बड़े फैसले लेंगी और दिल्ली के विकास को लेकर उनका रोडमैप क्या होगा।

यह भी पढ़े:दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बनीं रेखा गुप्ता, शपथ ग्रहण 20 को

4 thoughts on “रेखा गुप्ता ने ली दिल्ली के CM पद की शपथ, पीएम मोदी ने दिखायी एनडीए की ताकत

  1. **back biome**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

  2. Backbiome is an advanced daily wellness supplement formulated to help support spinal comfort, reduce feelings of built-up tension, and promote freer, smoother movement throughout backbiome everyday life.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *