एकता कपूर के साथ मना सैफी फिल्म्स के चेयरमैन फैज सैफी का जन्मदिन

देश की राजधानी में एक शानदार शाम देखने को मिली, जब सैफी फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन फैज सैफी ने अपने जन्मदिन को यहाँ भव्य अंदाज में मनाया।

एकता कपूर
Written By : रामनाथ राजेश | Updated on: March 26, 2025 10:52 pm

यह शाम ग्लैमर, पावर और मनोरंजन का एक बेहतरीन मिश्रण थी, जिसमें अलग-अलग इंडस्ट्री की नामी हस्तियां, मसलन- राज भूषण चौधरी, नितिन गडकरी, एकता कपूर, दिव्यांका त्रिपाठी, मुरली मनोहर जोशी जैसी कई अन्य ने फैज सैफी को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं देने के लिए एक साथ आईं। इस अवसर पर बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता, निर्देशक, राजनेता और संगीतकार मौजूद थे, जिन्होंने इस उत्सव की शोभा बढ़ाई।

फैज सैफी ने कहा, ‘मैं अपने दोस्तों, सहकर्मियों और शुभचिंतकों का आभारी हूं, जिन्होंने मेरा साथ दिया। यह उत्सव सिर्फ मेरे बारे में नहीं है, बल्कि सिनेमा की दुनिया और उससे परे हम सभी ने जो अविश्वसनीय यात्रा साझा की है, उसके बारे में है।’ इस अवसर पर एकता कपूर से पारिवारिक रिश्ते का भी खुलासा किया और हिन्दू- मुस्लिम एकता और हिंदुस्तान की गंगा यमुनी तहज़ीब का बेहतरीन उदाहरण बताया।

इस अवसर पर एकता कपूर ने मीडिया के सामने एक रोजा रखने का खुलासा कर सबको चौँका दिया। दिल्ली ले शंगरीला होटल में  आयोजित इस बर्थ डे पार्टी में बड़ी संख्या में सैफी के रिश्तेदार मौजूद थे। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी इस पार्टी में आने वाले पहले लोगों में शामिल थे। सैफी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ अपना बर्थ डे केक काटा। पार्टी में देर से पहुँचीं एकता कपूर ने सैफी परिवार के सदस्यों की साथ बहुत देर तक तस्वीरें खिचवाई और बातचीत की। इस दौरान बड़ी संख्या में मीडिया कर्मी भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:- हंसल मेहता और कंगना रनौत के बीच तीखी नोकझोंक, ‘गेट वेल सून’ पर मचा बवाल

One thought on “एकता कपूर के साथ मना सैफी फिल्म्स के चेयरमैन फैज सैफी का जन्मदिन

  1. Backbiome is an advanced daily wellness supplement formulated to help support spinal comfort, reduce feelings of built-up tension, and promote freer, smoother movement throughout backbiome everyday life.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *