Tarang Shakti Exercise में भारत ने दिखाई हवाई ताकत, रक्षामंत्री ने सहयोग बढ़ाने पर दिया जोर

जोधपुर के एयर फोर्स स्टेशन पर 1 सितंबर से चल रहे तरंग शक्ति एक्सरसाइज का आज गुरुवार आखिरी दिन है। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे। इस एक्सरसाइज में भारत के साथ 6 और देशों ने भाग लिया। रक्षामंत्री ने अपने भाषण में मित्र देशों से रक्षा उद्योग में और सहयोग बढ़ाने का आग्रह किया।

Written By : सुनील कुमार साहू | Updated on: September 12, 2024 6:33 pm

जोधपुर के एयर फोर्स स्टेशन पर 1 सितंबर  से चल रहे Tarang Shakti Exercise  का आज आखिरी दिन है। इस 12 दिन के एक्सरसाइज में 7  देशों ने भाग लिया। सुबह लगभग 11 बजे कार्यक्रम शुरू हुआ जिसमें प्रचंड, सूर्य किरण, और सारंग जैसे  हेलीकॉप्टरों ने अलग-अलग फॉर्मेशन बनाए। इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे और उन्होंने शनिवार को होने वाले रक्षा विमान एक्सपो( Defense Aviation Expo) का भी फीता काटकर उद्घाटन किया। रक्षा मंत्री ने इस दौरान मित्र देशों से रक्षा उद्योग में और सहयोग बढ़ाने का आग्रह किया।

Tarang Shakti Exercise  क्या होती है और कब शुरू हुई

तरंग शक्ति एक्सरसाइज -2024  की शुरुआत  दो अलग-अलग चरणों में हुई। पहले चरण 6 अगस्त से 14 अगस्त तक तमिलनाडु के सलूर में हुआ, वही दूसरा चरण 1 सितंबर से 14 सितंबर तक राजस्थान के जोधपुर में चल रहा है।

इसका उद्देश्य क्या है और कितने देश भाग ले सकते हैं

Tarang Shakti Exercise का प्रमुख उद्देश्य  मित्र देशों के साथ  सैन्य सहयोग को बढ़ाना और वैश्विक स्तर पर भारत की बढ़ती रक्षा क्षमताओं को उजागर करना। ताकि वैश्विक स्तर पर भारत की हवाई क्षमता से दुनिया अवगत हो सके। इसके प्रमुख उद्देश्य हैं :-

  •  स्वदेशी क्षमताओं का प्रदर्शन करना– तरंग शक्ति एक्सरसाइज भारत की क्षमताओं का उजागर कर रही है। इसमें तेजस लड़ाकू विमान, प्रेजेंट लाइट हेलीकॉप्टर और आकाश मिसाइल ले जाने में सक्षम स्वदेशी क्षमता वाले विमान शामिल हुए।
  •  व्यावसायिक आदानप्रदान – तरंग शक्ति एक्सरसाइज के जरिए सभी मित्र देश अपनी वायु सेनाओ के जरिए एक मंच तैयार करेंगे जिसमें पूरी दुनिया में लगातार विकसित हो रही आधुनिक तकनीक के बारे में गहन चर्चा होगी।

Tarang Shakti Exercise में  पूरी दुनिया के 51 देश भाग लेते हैं। इसमें 30 देश सक्रिय रूप से भाग लेते हैं जैसे अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, जापान,ब्रिटेन, जर्मनी और कई देश।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने क्या कहा

राजनाथ सिंह ने मित्र देशों से साथ मिलकर काम करने का आग्रह किया है । उन्होंने भारत को सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था बताया। रक्षा मंत्री ने भारत की  तीनों सेनाओं-  वायु सेना, थल सेना और नौसेना को सबसे ज्यादा शक्तिशाली बताया है।

यह भी पढ़ें:-

MiG-29 crashed : तेल डिपो में आग लगने से बचा, दोनों पायलट सुरक्षित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *