Tata Motors ने टाटा कर्व को लॉन्च किया है, जो वाहन को इलेक्ट्रिक (ईवी) और आंतरिक दहन इंजन (आईसीई) दोनों उपलब्ध करता है। टाटा Curvv EV को 17.50 लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ पेश किया गया है।
Curvv EV की कीमत:
टाटा कर्व ईवी 45 की कीमत 17.49 लाख रुपये से 19.29 लाख रुपये के बीच है, जबकि कर्व ईवी 55 की कीमत 19.25 लाख रुपये से 21.99 लाख रुपये के रेंज में है।
Curvv EV की रेंज:
1.2C चार्जिंग रेट वाली टाटा कर्व ईवी, केवल 15 मिनट की चार्जिंग के साथ 150 किमी तक चलने का वादा करती है। दावा किया गया है कि पूरी तरह चार्ज होने के बाद वाहन की 585 किमी चलने में सक्षम है। इस तरह जब इसे वास्तव में सड़क पर चलाया जाएगा तो एक बार चार्ज करने पर इसकी रेंज 400-425 किमी रहने की उम्मीद है।
Curvv EV की बैटरी:
कर्व ईवी में दो बैटरी पैक का विकल्प है। एक 45-किलोवाट पैक जिसमें 502 किमी चलने का दावा किया गया है और एक 55-किलोवाट पैक जिसमें 585 किमी चलने का दावा किया जा रहा है। व्यावहारिक दृष्टि से कहें तो इनकी 350 किमी और 425 किमी तक चलने की अनुमानित सीमा है। इसके अतिरिक्त, कर्व ईवी में ये सुविधा है कि इससे आप स्मार्ट फोन आसानी से चार्ज कर सकते हैं या जरूरत पड़ने पर टीवी तो चला ही सकते हैं, दूसरे किसी वाहन को भी चार्ज कर सकते हैं।
Curvv EV की सुरक्षा विशेषताएं:
कर्व ईवी की सुरक्षा सुविधाओं में छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्थिरता कार्यक्रम (ईएसपी), ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक शामिल हैं। वाहन लेवल 2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) भी प्रदान करता है। व्यावहारिक सुविधाओं में 500-लीटर बूट और पूरी तरह से प्रयोग करने योग्य फ्रंट ट्रंक भी शामिल है।
Curvv EV के इंजन का विवरण:
टाटा कर्व आईसीई तीन इंजन विकल्प पेश करेगी दो पेट्रोल और एक डीजल। पेट्रोल वेरिएंट में नया हाइपरियन जीडीआई इंजन शामिल है, जो 125 एचपी और 225 एनएम का टॉर्क देता है। Tata Motors के लाइनअप में पहली बार डीजल इंजन में डुअल-क्लच ट्रांसमिशन की सुविधा होगी।
Curvv EV की बाहरी विशिष्टताएँ:
टाटा कर्व के दोनों संस्करणों की मुख्य विशिष्टताओं में 18-इंच के पहिये, 190 मिमी की ग्राउंड क्लीयरेंस और 450 मिमी की जल-वेडिंग गहराई शामिल है। वाहन में संतुलित 50:50 वजन वितरण और 500 लीटर बूट क्षमता के साथ पर्याप्त स्थान है।
ये भी पढ़ें:- Ethanol Powered Vehicles बनाने के लिए प्लांट लगा रही हैं भारतीय कंपनियां