Women T20 World Cup 2024 के लिए Team India का ऐलान

 T20 World Cup 2024 की शुरुआत UAE में 3 अक्टूबर 2024 से होगी। BCCI ने इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में युवा और अनुभवी प्लेयर्स को चांस मिला है। हरमनप्रीत कौर की अगुआई में भारतीय महिला टीम अपना पहला मैच 4 अक्टूबर को न्यूजीलैंड से खेलेगी।

Written By : काव्या शर्मा | Updated on: August 27, 2024 8:53 pm

Women T20 World Cup 2024:

3 अक्टूबर से होगी टूर्नामेंट की शुरुआत

United Arab Emirates में 3 अक्टूबर 2024 से इस महामुकाबले की शुरुआत होगी। भारतीय महिला टीम अपने अभियान का आगाज 4 अक्टूबर 2024 को न्यूजीलैंड के खिलाफ करेगी। महिला T20 World Cup में कुल 10 टीमें भाग ले रही हैं। सभी टीमों को दो ग्रुप A और B में बांटा गया है। ग्रुप A में ऑस्ट्रेलिया, भारत, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और श्रीलांका की टीमें शामिल हैं। ग्रुप B में बांग्लादेश, इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, दक्षिण अफ्रीका और वेस्ट इंडीज की टीमें शामिल हैं. इस टूर्नामेंट के दौरान कुल 23 मैच खेले जाएंगे।

कौन संभालेगा बल्लेबाजी और कौन गेंदबाजी ?

Indian Women’s Cricket Team T20 World Cup 2024 के लिए भारतीय टीम में युवा और अनुभवी प्लेयर्स को चांस मिला है। बल्लेबाजी की जिम्मेदारी काफी हद तक हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा और जेमिमा रोड्रिग्ज के ऊपर होगी। इनके अलावा दयालन हेमलता टीम में एक और टॉप ऑर्डर में विकल्प हैं। दीप्ति शर्मा और ऋचा घोष भी अपने बल्लेबाजी से किसी भी मैच को भारत के पक्ष में कर सकती हैं। ऋचा को यास्तिका भाटिया के साथ टीम में विकेटकीपर के रूप में शामिल किया गया है। रेणुका सिंह, दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकार, राधा यादव, आशा शोभना, सजाना सजीवन और श्रेयंका पाटिल के कंधों पर गेंदबाजी का भार होगा। भारतीय टीम अभी तक T20 World Cup पर कब्जा नहीं कर सकी है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम ने T20 World Cup 2024 के फाइनल में पहुंची थी।ऑस्ट्रेलिया के हाथों फाइनल में हार मिली थी।

इस दिन से टीम इंडिया खेलेगी अभ्यास मैच

हरमनप्रीत की कप्तानी वाली भारतीय महिला टीम पहला अभ्यास मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ 29 सितंबर 2024 को दुबई में खेलेगी। भारतीय महिला टीम 1 अक्टूबर 2024 का दुबई में अपने दूसरे अभ्यास मैच में साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी। 3 अक्टूबर 2024 को मुख्य टूर्नामेंट शुरू होने से पहले चार दिनों में 10 अभ्यास मैच खेले जाएंगे।

Indian Women’s Cricket Team का शेड्यूल

  • 4 अक्टूबर: भारत बनाम न्यूजीलैंड
  • 6 अक्टूबर: भारत बनाम पाकिस्तान
  • 9 अक्टूबर: भारत बनाम श्रीलंका
  •  13 अक्टूबर: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया

ये भी पढ़े:-महिला T20 World Cup 2024 का नया शेड्यूल जारी, 6 अक्टूबर को होगा भारत vs पाकिस्तान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *