Vinesh Phogat से आज के मुकाबले में गोल्ड मेडल जीतने की उम्मीद की जा रही है क्योंकि अभी वह जबर्दस्त फार्म में हैं और कल ही उन्होंने 50 किग्रा कुश्ती के सेमीफाइनल मुकाबले में क्यूबा की युसनेलिस गुजमैन लोपेज को 5-0 हराकर भारत के लिए इतिहास रच दिया है। इतिहास इस मायने में कि अभी तक महिला कुश्ती के मुकाबल में कोई भी भारतीय महिला पहलवान ओलंपिक के फाइनल तक नहीं पहुंचा है।
विनेश से गोल्ड मेडल की उम्मीद इसलिए भी की जा रही है कि कल उन्होंने मौजूदा ओलंपिक चैंपियन युई सुसाकी को हराकर बड़ा उलटफेर किया था। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भी उन्होंने यूक्रेन की ओक्साना लिवाच को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी. इस तरह उन्हें गोल्ड या सिल्वर पदक मिलना तो पक्का है ही।
भारतीय महिला पहलवानों में Vinesh Phogat का नाम चर्चित रहा है। खासकर एशियाई खेलों में वर्ष 2018 में जब विनेश ने गोल्ड मेडल जीता था तब से वह भारतीय महिला पहलवानों में एक बड़ा नाम बनकर उभरीं। नजर डालें उनकी इन उपलब्धियों पर :-
स्वर्ण: 2018 एशियाई खेल, जकार्ता 50 किलो ग्राम भार वर्ग
स्वर्ण: 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स, गोल्ड कोस्ट 50 किलो ग्राम भार वर्ग
स्वर्ण: 2014 कॉमनवेल्थ गेम्स, ग्लासगो 48 किलो ग्राम भार वर्ग
रजत: 2018 एशियाई चैंपियनशिप, बिश्केक 50 किलोग्राम
रजत: 2018 एशियाई चैंपियनशिप, बिश्केक 50 किलोग्राम
रजत: 2015 एशियाई चैंपियनशिप, दोहा 48 किलो ग्राम भार वर्ग
रजत: 2013 राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप, जोहान्सबर्ग 51 किलो ग्राम भार वर्ग
कांस्य: 2020 एशियाई चैम्पियनशिप, नई दिल्ली 53 किलो ग्राम भार वर्ग
कांस्य: 2019 विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप कज़ाकिस्तान 53 किलो ग्राम भार वर्ग
कांस्य: 2019 एशियाई चैम्पियनशिप, शीआन 53 किलो ग्राम भार वर्ग
कांस्य: 2016 एशियाई चैम्पियनशिप, बैंकॉक 53 किलो ग्राम भार वर्ग
कांस्य: 2014 एशियाई खेल, इंचियोन 48 किलो ग्राम भार वर्ग
कांस्य: 2013 एशियाई चैम्पियनशिप, नई दिल्ली 51 किलो ग्राम भार वर्ग
इन सारे पदकों पर आज का पदक ऊपर रहने वाला है। हर भारतीय की निगाह आज विनेश फोगाट पर लगी रहेगी और उनसे पदक का रंग सुनहरा रहने की दुआ करता रहेगा।
ये भी पढ़ें :-Neeraj Chopra भाला फेंक के फाइनल में, स्वर्ण पदक के लिए हो सकता है भारत vs पाकिस्तान