Delhi Road Accident: फुटपाथ पर सो रहे 5 लोगों को बेकाबू ट्रक ने रौंदा, 3 की मौत, 2 घायल

राजधानी दिल्ली में जन्माष्टमी के दिन सोमवार 26 अगस्त को बड़ा सड़क हादसा हुआ है। दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में फुटपाथ पर सो रहे पांच लोगों को बेकाबू ट्रक ने कुचल दिया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हैं।

Written By : काव्या शर्मा | Updated on: August 26, 2024 4:19 pm

Delhi Road Accident: उत्तर पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में सोमवार को एक बेकाबू ट्रक के ड्राइवर ने सो रहे पांच लोगों को कुचल दिया। इस दर्दनाक घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

दिल्ली में तेज रफ्तार का कहर

सूचना के अनुसार, आज सोमवार को सुबह करीब 5:30 बजे दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में फुटपाथ पर सो रहे लोगों को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई और 2 घायल हुए थे, जिन्हें जल्दबाजी में Jag Pravesh Chand अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने 3 लोगों को मृत घोषित कर दिया।

मौके से फरार हुआ ड्राइवर

वहीं दो लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए जीटीबी (GTB nagar) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। दोनों घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, ये सभी 5 लोग बेघर के थे और फुटपाथ पर सो रहे थे। हादसे की जांच शास्त्री पार्क थाना पुलिस कर रही है। पुलिस फरार आरोपी ट्रक ड्राइवर की भी तलाश कर रही है। इसके साथ ही पुलिस मृतकों व घायलों का नाम व सही उम्र पता लगाने की कोशिश कर रही है।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी (CCTV) कैमरे खोज रही है जिसमें से कुछ जानकारी प्राप्त हो और ड्राइवर का भी पता चले। जांच कर हादसे के कारणों के बारे में जानकारी हासिल करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने लापरवाही से ट्रक चलाने से मौत का मामला दर्ज कर लिया। इसके साथ ही ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है।दिल्ली की पुलिस ड्राइवर को ढूंढने की कोशिश कर रही है।

ये भी पढ़े:-Delhi के अस्पतालों और मॉल्स को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन अलर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *