Jabalpur Accident: हाईवा के ऑटो पर पलटने से 7 लोगों की मौत,10 घायल

मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक हाईवा के ऑटो पर पलट जाने से 7 मजदूरों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। हादसा सिहोरा-कटनी स्टेट हाईवे पर हुआ। मौत के शिकार और घायल मजदूर सोयाबीन की कटाई कर अपने गांव लौट रहे थे।

Written By : दीक्षा शर्मा | Updated on: September 18, 2024 10:03 pm

Jabalpur Auto Accident : मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक मजदूरों से भरे ऑटो पर एक बड़ा ट्रक (हाईवा) पलट गया, जिससे 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। इनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। Jabalpur Auto Accident की खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हाईवा के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया।

दुर्घटनास्थल का दृश्य भयावह

दरअसल, यह एक्सीडेंट जबलपुर से 70 किलोमीटर दूर सिहोरा-कटनी स्टेट हाईवे पर चरगंवा रोड पर बुधवार को लगभग शाम 4.30 बजे हुआ। जहां तेज रफ्तार में आए हाईवा ने ऑटो को चकनाचूर कर दिया। हादसे में मरने वालो की हालत भयावह थी। किसी की खोपड़ी फूटी तो किसी के हाथ-पैर टूट चुके थे। हादसे के शिकार हुए ज्यादातर मृतक और घायल नुंजी खमरिया गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। यह मजदूर सोयाबीन की कटाई कर एक ऑटो से सवार होकर अपने-अपने गांव लौट रहे थे। तभी पास से माइनिंग के काम में लगा हाईवा ऑटो पर पलट गया। वहीं इस मामले में सिहोरा से विधायक संतोष बरकड़े ने स्थानी पुलिस को आदेश दिए हैं कि घटना की जांच की जाए। मृतक और घायल मजदूरों की मदद भी की जाए। इस पूरी घटना को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि रोड से भारी वाहन स्पीड में गुजरते हैं, ब्रेकर भी नहीं बनाए गए हैं, अगर ब्रेकर बनाए गए होते तो यह घटना शायद नहीं होती। इस वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं। इसे लेकर शिकायत भी की थी, लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया।

Jabalpur Accident में इन लोगों की हुई मौत

  1. कल्लू बाई (40), नुंजी खमरिया
  2.  उषा बाई (35), प्रतापपुर
  3. करण कोल (20), प्रतापपुर
  4. रानुबाई कोल (19), प्रतापपुर
  5. भूरा कोल (4), नुंजी खमरिया
  6. शिवा कोल (17), नुंजी खमरिया
  7. शोभाराम (नुंजी खमरिया)

घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए सीएम कोष से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और सड़क दुर्घटना निधि से 15-15 हजार रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की। वहीं, विधायक निधि से मृतकों के परिजनों को पांच-पांच हजार रुपये तात्कालिक सहायता के रूप में दिए जाएंगे और संबल योजना की स्थिति में 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि अलग से दी जाएगी।

 

ये भी पढ़ें: Virat Kohli ने लिया गौतम गंभीर का इंटरव्यू

3 thoughts on “Jabalpur Accident: हाईवा के ऑटो पर पलटने से 7 लोगों की मौत,10 घायल

  1. **back biome**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

  2. Backbiome is an advanced daily wellness supplement formulated to help support spinal comfort, reduce feelings of built-up tension, and promote freer, smoother movement throughout backbiome everyday life.

  3. Tỷ lệ RTP (Return to Player) trung bình tại 188v đạt mức 96.5% – cao hơn đáng kể so với mặt bằng chung. Điều này đồng nghĩa với việc bạn có cơ hội giữ lại vốn lâu hơn và tăng khả năng thắng lớn. TONY06-22

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *