Jabalpur Auto Accident : मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक मजदूरों से भरे ऑटो पर एक बड़ा ट्रक (हाईवा) पलट गया, जिससे 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। इनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। Jabalpur Auto Accident की खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हाईवा के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया।
दुर्घटनास्थल का दृश्य भयावह
दरअसल, यह एक्सीडेंट जबलपुर से 70 किलोमीटर दूर सिहोरा-कटनी स्टेट हाईवे पर चरगंवा रोड पर बुधवार को लगभग शाम 4.30 बजे हुआ। जहां तेज रफ्तार में आए हाईवा ने ऑटो को चकनाचूर कर दिया। हादसे में मरने वालो की हालत भयावह थी। किसी की खोपड़ी फूटी तो किसी के हाथ-पैर टूट चुके थे। हादसे के शिकार हुए ज्यादातर मृतक और घायल नुंजी खमरिया गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। यह मजदूर सोयाबीन की कटाई कर एक ऑटो से सवार होकर अपने-अपने गांव लौट रहे थे। तभी पास से माइनिंग के काम में लगा हाईवा ऑटो पर पलट गया। वहीं इस मामले में सिहोरा से विधायक संतोष बरकड़े ने स्थानी पुलिस को आदेश दिए हैं कि घटना की जांच की जाए। मृतक और घायल मजदूरों की मदद भी की जाए। इस पूरी घटना को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि रोड से भारी वाहन स्पीड में गुजरते हैं, ब्रेकर भी नहीं बनाए गए हैं, अगर ब्रेकर बनाए गए होते तो यह घटना शायद नहीं होती। इस वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं। इसे लेकर शिकायत भी की थी, लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया।
Jabalpur Accident में इन लोगों की हुई मौत
घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए सीएम कोष से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और सड़क दुर्घटना निधि से 15-15 हजार रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की। वहीं, विधायक निधि से मृतकों के परिजनों को पांच-पांच हजार रुपये तात्कालिक सहायता के रूप में दिए जाएंगे और संबल योजना की स्थिति में 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि अलग से दी जाएगी।
ये भी पढ़ें: Virat Kohli ने लिया गौतम गंभीर का इंटरव्यू