भारत ने बांग्लादेश को दो मैच की Test Series के दूसरे मुकाबले में 7 विकेट से हरा दिया है। इसी के साथ टीम ने सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप भी कर लिया। होम ग्राउंड पर भारत की यह 18वीं टेस्ट सीरीज जीत है।
सीरीज में 114 रन बनाने के साथ 11 विकेट लेने वाले रविचंद्रन अश्विन प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए। उन्हें टेस्ट में 11वीं बार यह अवॉर्ड मिला। इस मामले में उन्होंने श्रीलंका के दिग्गज स्पिनर मुथैया मुरलीधरन की बराबरी कर ली।
मैच से जुड़े रोचक फैक्ट
• भारत ने होम ग्राउंड पर लगातार 18वीं Test Series जीती है।
टीम को आखिरी हार 2012 में मिली थी।
• टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ अजेय रिकॉर्ड कायम रखा है। दोनों के बीच 15 मैच हो चुके हैं।
जायसवाल टॉप स्कोरर रहे
यशस्वी जायसवाल Test Series के टॉप स्कोरर रहे। उन्होंने दोनों पारियों में फिफ्टी जमाई। जायसवाल ने सीरीज में 47.25 के एवरेज से 189 रन बनाए।
बुमराह-अश्विन टॉप विकेट टेकर
जसप्रीत बुमराह और रविचंद्रन अश्विन सीरीज के टॉप-2 विकेट टेकर्स में शामिल रहे। दोनों ने 11-11 विकेट चटकाए
भारत के नाम रहा आखिरी दिन का खेल
मुकाबले के आखिरी दिन भारत का दबदबा रहा। बांग्लादेश ने 26/2 के स्कोर से दिन की शुरुआत की, लेकिन टीम ने लंच से पहले 120 रन बनाने में आखिरी 8 विकेट गंवा दिए। ओपनर शादमान इस्लाम (50 रन) और मुश्फिकुर रहीम (37 रन) ने थोड़ा जुझारूपन दिखाया, लेकिन उन्हें किसी अन्य बल्लेबाज का साथ नहीं मिला।
कानपुर की पिच में दिन की शुरुआत से टर्न देखने को मिला। इसका भारतीय स्पिनर्स ने बखूबी फायदा उठाया। रविचंद्रन अश्विन ने मोमिनुल हक को आउट करके टीम को दिन का पहला विकेट दिलाया। उन्होंने रवींद्र जडेजा के साथ मिलकर 6 विकेट चटकाए। विकेट टेकर्स की लिस्ट में जसप्रीत बुमराह भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने भी 3 विकेट लिए। एक विकेट आकाश दीप को मिला।
टीम इंडिया के नाम दर्ज हुआ वर्ल्ड रिकॉर्ड
बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में जीत के साथ ही टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया है, टीम इंडिया विश्व क्रिकेट में एकलौती ऐसी टीम बन गई है अपने घरेलू मैदान पर लगातार सबसे ज्यादा टेस्ट सीरीज जीतने का कारनामा कर टीम इंडिया ने वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.
भारत ने साल 2013 के फरवरी से लेकर अब तक घरेलू मैदान पर लगातार 18 टेस्ट सीरीज जीतकर इतिहास रच दिया है, टीम इंडिया ने अपना आखिरी टेस्ट सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में साल 2012-2013 में 1-2 से गंवाया था.
सबसे ज्यादा Test Series जीतने वाली टीम
• ऑस्ट्रेलिया: 414 टेस्ट
• इंग्लैड: 397 टेस्ट
• वेस्टइंडीज: 183 टेस्ट
• भारत: 180 टेस्ट
• साउथ अफ्रीका: 179 टेस्ट
भारत में एक टेस्ट में सर्वाधिक रन-रेट
• 4.39 – भारत बनाम बांगलदेश, कानपुर, 2024
• 4.13 – भारत बनाम श्रीलंका, चेन्नई, 1982
•4.12 – भारत बनाम वेस्टइंडीज, राजकोट, 2018
• 4.10 – भारत बनाम वेस्टइंडीज, मुंबई, 2013
• 4.01 – भारत बनाम बांगलदेश, कोलकाता, 2019
• 4.00 – भारत बनाम अफगानिस्तान, बेंगलुरु, 2018
ये भी पढ़ें :-Indian Team का सबसे तेज 50, 100, 150, 200, 250 रन बनाने का रिकॉर्ड
Backbiome is an advanced daily wellness supplement formulated to help support spinal comfort, reduce feelings of built-up tension, and promote freer, smoother movement throughout backbiome everyday life.