विजयदशमी की रात एनसीपी नेता व महाराष्ट्र सरकार में पूर्व मंत्री Baba Siddique की रात 9:30 बजे बांद्रा के खेर वाड़ी सिग्रल पर गोली मार कर हत्या कर दी गई। बाबा सिद्दीकी मुंबई की राजनीति के बड़े नेता थे और फिल्मी जगत में भी उनकी बड़ी जान पहचान थी। रविवार सुबह 7:30 बजे से ही पांच डॉक्टरों की टीम ने उनके शव का पोस्टमार्टम किया। रात 8:30 बजे मरीन लाइंस स्टेशन के सामने बने बड़े कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द -ए-खाक किया जाएगा। मुंबई पुलिस ने अब तक इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और एक की तलाश जारी है।
कैसे किया हमला
शनिवार को विजयदशमी के दिन रात 9:30 बजे बाबा सिद्दीकी बांद्रा के खेर वाड़ी सिग्रल के पास बने अपने बेटे जीशान के ऑफिस के बाहर पटाखे जला रहे थे। तभी ऑटो में आए तीन बदमाशों ने बाबा सिद्दीकी पर 6 राउंड फायरिंग कर दी और फरार होने लगे। सौ मीटर की दूरी तय करने के बाद स्थानीय लोगों ने दो आरोपियों को मौके से ही पकड़ लिया पर एक आरोपी भागने में कामयाब रहा। एनसीपी नेता को तुरंत लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने रात 11:30 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया। गिरफ्तार बदमाशों के नाम हरियाणा निवासी करनैल सिंह और उत्तर प्रदेश का निवासी धर्मराज कश्यप है।
सीएम एकनाथ शिंदे का बयान
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एक बयान में कहा कि उन्होंने पुलिस टीम गठित कर दी है और जल्द ही हमले में शामिल बाकि आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
Baba Siddique का आरंभिक जीवन
बाबा सिद्दीकी का जन्म 1956 को बिहार के पटना शहर में हुआ था। मुंबई के एमएमके कॉलेज से उन्होंने बीकॉम में शिक्षा प्राप्त की।
Baba Siddique का राजनीतिक जीवन
मात्र 21 साल की उम्र में वर्ष 1977 में वह कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। 1980 में उन्हें बांद्रा युवा कांग्रेस का महासचिव बनाया गया। उसके बाद बाबा सिद्दीकी को और पद देते हुए अध्यक्ष,पार्षद बनाया गया। वह तीन बार बांद्रा वेस्ट से विधायक भी रह चुके थे। 2019 में कांग्रेस पार्टी ने उन्हें महाराष्ट्र कांग्रेस कमेटी के संसदीय बोर्ड का सदस्य बनाया। लेकिन 12 फरवरी 2024 को उन्होंने कांग्रेस पार्टी से नाता तोड़कर अजीत पवार गुट की एनसीपी में शामिल हो गए।
बाबा सिद्दीकी का व्यक्तिगत जीवन
उनकी शादी शहजीन सिद्दीकी से हुई थी। उनके दो बच्चे है- बेटी अर्शिया सिद्दीकी और बेटा जीशान सिद्दीकी।
पुलिस का बयान
क्राइम ब्रांच में बयान देकर बताया कि गिरफ्तार दोनो आरोपियों को रविवार दोपहर 1 बजे कोर्ट में पेश किया जाएगा और एक की तलाश जारी है।
यह भी पढे़ं:-
BIHAR CRIME: JDU Leader वैभव राय की हत्या, लोगों ने किया सड़क जाम
Backbiome is an advanced daily wellness supplement formulated to help support spinal comfort, reduce feelings of built-up tension, and promote freer, smoother movement throughout backbiome everyday life.