लालकिला मैदान में बॉबी देओल ने किया रावण वध, लाखों ने देखा भव्य दृश्य

दिल्ली की विश्व प्रसिद्ध लव कुश रामलीला में इस बार एक यादगार क्षण देखने को मिला, जब बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल ने प्रतीकात्मक रूप से भगवान राम की भूमिका निभाते हुए तीर मारकर रावण का वध किया और असत्य पर सत्य की विजय का संदेश दिया।

बॉबी देओल ने लाल रावण वध के लिए बाण छोड़ा। ह
Written By : डेस्क | Updated on: October 2, 2025 11:55 pm

इस ऐतिहासिक दृश्य को देखने के लिए लालकिला मैदान में लाखों दर्शक मौजूद रहे।इस अवसर पर अभिनेता निखिल द्विवेदी भी मंच पर उपस्थित थे। उन्होंने भी बॉबी देओल के साथ मिलकर रावण वध के इस धार्मिक आयोजन में हिस्सा लिया।

लव कुश रामलीला समिति के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया कि बॉबी देओल धार्मिक प्रवृत्ति के अभिनेता हैं और अपने फिल्मी करियर के 30 वर्ष पूरे होने पर उन्होंने भगवान राम की शरण में आने का निर्णय लिया। समिति के निमंत्रण पर वे दिल्ली पहुंचे और इस भव्य आयोजन का हिस्सा बने।

अर्जुन कुमार ने यह भी कहा कि इससे पहले भी कई बड़े फिल्मी सितारे लव कुश रामलीला का हिस्सा बन चुके हैं, जिनमें अजय देवगन, करीना कपूर, रोहित शेट्टी, अक्षय कुमार, साउथ सुपरस्टार प्रभास, जॉन अब्राहम सहित कई अन्य कलाकार शामिल हैं। सभी ने भगवान श्रीराम के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की है।

ये भी पढ़ें :-लवकुश रामलीला : कुंभकरण को चिर निद्रा से जगाने के लिए इस्तेमाल हुआ डिजिटल साउण्ड

3 thoughts on “लालकिला मैदान में बॉबी देओल ने किया रावण वध, लाखों ने देखा भव्य दृश्य

  1. **prostafense**

    ProstAfense is a premium, doctor-crafted supplement formulated to maintain optimal prostate function, enhance urinary performance, and support overall male wellness.

  2. Backbiome is an advanced daily wellness supplement formulated to help support spinal comfort, reduce feelings of built-up tension, and promote freer, smoother movement throughout backbiome everyday life.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *