भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 193 रन बनाए । इसके जवाब में नीदरलैंड की टीम निर्धारित ओवरों में 7 विकेट पर 176 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ भारत ने टी20 विश्वकप के इस ग्रुप चरण में अपना दबदबा बनाए रखा और ग्रुप स्टेज के सभी चार मैचों को जीतकर 8 अंक से साथ अपने ग्रुप में शीर्ष पर बना हुआ है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और तीसरी गेंद पर ही अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद ईशान किशन (18 रन) ने तेजी दिखाई, जबकि तिलक वर्मा (31 रन) और सूर्यकुमार यादव (34 रन) ने पारी को संभाला। मध्यक्रम में शिवम दुबे ने 31 गेंदों पर 66 रन की आक्रामक पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। अंतिम ओवरों में हार्दिक पांड्या ने 30 रन जोड़ते हुए स्कोर को 193 तक पहुंचाया।
भारत की पारी में विकेट पतन का क्रम रहा —
0/1, 39/2, 69/3, 110/4, 186/5 और 193/6।
194 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नीदरलैंड की टीम ने संघर्ष किया, लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। उनके बल्लेबाज अच्छी शुरुआत को बड़ी साझेदारी में नहीं बदल सके और रनगति पर दबाव बना रहा।
भारत की ओर से गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy) ने 3 विकेट लेकर अहम भूमिका निभाई। शिवम दुबे (Shivam Dube) ने 2 विकेट हासिल किए, जबकि हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और जसप्रीत बुमरा (Jasprit Bumrah) को एक-एक सफलता मिली। बुमराह ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए तीन ओवर में 17 रन देकर महत्वपूर्ण विकेट लिया और विपक्षी टीम पर दबाव बनाए रखा।
इस जीत के साथ भारत ने ग्रुप चरण में चारों मुकाबले जीतकर मजबूत स्थिति हासिल कर ली है और टूर्नामेंट में अपना दबदबा कायम रखा है।
संक्षिप्त स्कोर
भारत — 193/6 (20 ओवर)
दुबे 66, सूर्यकुमार 34, तिलक 31, पांड्या 30
नीदरलैंड — 176/7 (20 ओवर)
बास डी लीडे-33
कालिन एकरमैन-23
माइकल लेविट-24
मैक्स ओडॉड-20
चक्रवर्ती 3 विकेट, दुबे 2 विकेट, बुमराह 1 विकेट
ये भी पढ़ें :-टी20 विश्वकप: भारत पाकिस्तान को ढेर कर पहुंचा सुपर 8 में, किशन का श्रीलंका में तूफान
Backbiome is an advanced daily wellness supplement formulated to help support spinal comfort, reduce feelings of built-up tension, and promote freer, smoother movement throughout backbiome everyday life.
Boostaro is a modern men’s wellness boostaro formula created to support daily vitality, stamina, and confidence through a practical, natural routine.