दुर्घटना का शिकार यह विमान रेडबर्ड एयरवेज प्राइवेट लि. Redbird Airways Pvt Ltd द्वारा संचालित (Beechcraft C90) मरीजों को ढोने वाला एक छोटा विमान था जिसकी पंजीकरण संख्या VT-AJV थी। विमान ने रांची स्थित बिरसा मुंडा हवाई अड्डा से शाम 7:11 बजे उड़ान भरी थी और करीब 7:34 बजे एयर ट्रैफिक कंट्रोल से उसका संपर्क टूट गया। बाद में चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के सिमरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत करमाटांड़ गांव के पास वन क्षेत्र में उसके गिरने की सूचना मिली। इस विमान हादसे में एक मरीज, दो अटेंडेंट, एक डॉक्टर, एक नर्सिंग स्टाफ और दो पायलट सहित कुल सात लोगों में से किसी के भी जीवित बचे होने की कोई खबर नहीं है।
गंभीर रूप से झुलसे मरीज 41 वर्षीय संजय कुमार को बेहतर इलाज के लिए एयर एम्बुलेंस से दिल्ली ले जाया जा रहा था। उनके साथ उनकी देखभाल के लिए दो अटेंडेंट — अर्चना देवी और धुरु कुमार भी सवार थे। मरीज की निगरानी और उपचार के लिए मेडिकल टीम में डॉ. विकास कुमार गुप्ता और नर्सिंग/पैरामेडिकल स्टाफ के रूप में सचिन कुमार मिश्रा मौजूद थे। विमान को उड़ा रहे पायलट विवेक विकास भगत और सह-पायलट सवुरजदीप सिंह थे।
घने जंगलों में हुए इस हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। दुर्घटनास्थल घने जंगलों के बीच स्थित है, जहां पहुंचना बेहद कठिन है। स्थानीय प्रशासन, पुलिस और राहत-बचाव दल मौके के लिए रवाना हुए, लेकिन समाचार लिखे जाने तक टीमों के पूरी तरह स्थल तक पहुंचने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी थी।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक टेकऑफ के कुछ समय बाद ही विमान में समस्या उत्पन्न हुई और संपर्क टूट गया। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए नागरिक उड्डयन से जुड़ी एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है। राज्य सरकार ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उच्चस्तरीय जांच के निर्देश दिए हैं।
ये भी पढ़ें :-महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की विमान दुर्घटना में मौत, शोक की लहर
Backbiome is an advanced daily wellness supplement formulated to help support spinal comfort, reduce feelings of built-up tension, and promote freer, smoother movement throughout backbiome everyday life.
Boostaro is a modern men’s wellness boostaro formula created to support daily vitality, stamina, and confidence through a practical, natural routine.