Virat Kohli विक्ट्री सेलिब्रेशन के तुरंत बाद पहुंचे लंदन, भक्ति में लीन दिखे विरूष्का

अनुष्का शर्मा(Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli)इस समय लंदन में छुट्टियां मना रहे हैं। इस बीच दोनों एक संत समागम में पहुंचे, जहां श्री राम जय राम नाम जपते हुए नजर आएं।

Virat Kohli पत्नी अनुष्का संग भक्ति में लीन
Written By : दीक्षा शर्मा | Updated on: July 16, 2024 9:13 pm

विराट कोहली (Virat Kohli) और Anuksha Sharma मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में नज़र नहीं आए थे। जहां बी टाउन की ज्यादातर हस्तियां पिछले कुछ दिनों से शादी में व्यस्त हैं,  वहीं दूसरी तरफ विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इस शोर-शराबे से दूर लंदन में भक्ति में ओत-प्रोत दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर विराट और अनुष्का का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह लंदन में कृष्णा दास के संत समागम में शामिल हुए और यहां पर श्री राम जय राम के नारे लगाते नजर आ रहे हैं।

पूजा पाठ में रुचि न रखने वाले विराट कुछ ही सालों में हुए धार्मिक 

भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ( Virat Kohli ) एक समय पर कहा करते थे कि क्या मैं आपको पूजा-पाठ टाइप लगता हूं ?

 

 

उनका सीधा सा मतलब था कि वे पूजा पाठ में ज्यादा रुचि नहीं लेते थे। लेकिन अब कुछ ही सालों के बाद वे पूरे पूजा-पाठ टाइप व्यक्ति नजर आते हैं। विराट कोहली कभी उज्जैन (महाकाल) जाते हैं तो कभी वृंदावन में प्रेमानंद जी महाराज के साथ एकांतिक वार्तालाप में हिस्सा लेते हैं। कई और मंदिरों में भी वे पूजा करते नजर आए हैं । अब उनका एक और वीडियो सामने आया है, जहां वे लंदन में भी कीर्तन से दूर नहीं रह पाए। वे पत्नी अनुष्का के साथ कृष्णा दास के कीर्तन में पहुंचे।

वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन के बाद विराट सीधे पहुंचे लंदन

टी-20 वर्ल्ड कप में बड़ी जीत और मुंबई में विक्ट्री परेड के बाद विराट कोहली तुरंत अपनी पत्नी के पास लंदन चले गए और वहां पत्नी अनुष्का, बेटे अकाय और बेटी वामिका के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। इस बीच विराट और अनुष्का एक कीर्तन में शामिल हुए। यहां पर दोनों भक्ति में लीन होकर जय-जय राम, जय श्री राम जपते दिखे। सोशल मीडिया पर यह वीडियो शेयर किया गया है। जहां पर दोनों स्प्रिचुअल रूप में नजर आए ।

इससे पहले दोनों को वृंदावन में भी देखा गया था और नीम करोली बाबा के दर्शन करने भी दोनों पहुंचे थे।

अनंत राधिका के एक भी फंक्शन में शामिल नहीं हुए विराट और अनुष्का 

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अंबानी परिवार की भव्य शादी के एक भी फंक्शन में शामिल नहीं हुए। इटली में जो प्री वेडिंग थी उसमें भी दोनों शामिल नहीं हुए थे। लगता है विराट कोहली और अनुष्का शर्मा खुद को शांति में देखना चाहते हैं और वह लाइमलाइट से दूर अपने बच्चों को एक सामान्य परवरिश दे रहे हैं।

विराट-अनुष्का के काम की बात करें तो t20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद विराट कोहली फिलहाल रेस्ट पर चल रहे हैं, वो जल्द ही श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में वापसी कर सकते हैं।

Anushka Sharma

वहीं, अनुष्का शर्मा भी काफी समय से फिल्मों से दूर है लेकिन जल्द ही वह फिल्म चकदा एक्सप्रेस (Chakda ‘Xpress) में नजर आने वाली हैं, जिसमें वह महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का किरदार निभाती नजर आएंगी।

 ये भी पढ़ें: Cryptocurrency कैसे बना अमेरिकी चुनाव का मुद्दा, ट्रंप को क्यों मिला समर्थन?

36 thoughts on “Virat Kohli विक्ट्री सेलिब्रेशन के तुरंत बाद पहुंचे लंदन, भक्ति में लीन दिखे विरूष्का

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *