अधिकतर एग्जिट पोल ने कांग्रेस की सरकार (Congress Government) बनने की भविष्यवाणी की है। साथ ही भाजपा को कांग्रेस से आधी सीटें मिलने की बात कही है। सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि प्रदेश के चुनाव में पूरी ताकत झोंक चुकी आम आदमी पार्टी (AAP ) को एक भी सीट मिलती नहीं दिख रही है। इतना ही नहीं राजस्थान के दोनों प्रमुख दलों जननायक जनता पार्टी ( जजपा) और इंडियन नेशनल लोक दल (INLD) दोनों मुश्किल से अपना खाता खोल पा रहे हैं.
एग्जिट पोल के नतीजों की मानें तो प्रदेश में कांग्रेस यानी राहुल गांधी की आंधी चल गई है और कांग्रेस पार्टी 56-60 सीटें जीत कर सरकार बनाने जा रही है जबकि प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा 26 सीटों पर सिमटती दिख रही है जबकि चार सीटें अन्य के खातों में जाती दिख रही है। अन्य में जजपा और आईएनएलडी हैं, इनमें आम आदमी पार्टी का नाम कहीं नहीं है।
भाजपा की हार की वजह जनता की नाराजगी बताई जा रही है। खासकर किसानों की नाराजगी, प्रदेश की भाजपा सरकार का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहना तो कारण रहा ही विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया के कांग्रेस में शामिल होने के बाद कांग्रेस के पक्ष में हवा बनने लगी। चुनाव से ठीक पहले भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत का किसानों के लिए तीन कानून को लागू करने के बयान ने भाजपा के खिलाफ हवा बना दी और ये हवा सीधे कांग्रेस की सरकार (Congress Government) के पक्ष में माहौल बनाने में कामयाब रही।
देखना ये है कि 18- 31 सीटों की भविष्यवाणी जो अधिकतर एग्जिट पोल में की गई है जब 8 अक्टूबर को इन मतों की गिनती होगी तो एग्जिट पोल के ये किस हद तक सटीक बैठने जा रहे हैं। हालांकि भाजपा के नेता अब भी भाजपा की ही सरकार बनने के दावे कर रहे हैं। आठ अक्टूबर की शाम तक तो ये स्पष्ट हो ही जाएगा कि सरकार किसकी बनने जा रही है।
ये भी पढ़ें :-Haryana BJP Rebels : विधायकों ने दिया इस्तीफा, बीजेपी की मुश्किल बढ़ी
Backbiome is an advanced daily wellness supplement formulated to help support spinal comfort, reduce feelings of built-up tension, and promote freer, smoother movement throughout backbiome everyday life.