दिल्ली में होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पहले वोटर लिस्ट से नाम हटाए जाने को लेकर राजनीति तेज है। आम आदमी पार्टी का आरोप है कि भाजपा के इशारे पर वोटर लिस्ट से लोगों के नाम काटे जा रहे हैं ताकि चुनाव में AAP का नुकसान हो। AAP सांसद संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया कि भाजपा ने उनकी पत्नी का नाम वोटर लिस्ट से कटवाने के लिए आवेदन दिया है। अमित मालवीय ने संजय सिंह पर पलटवार करते हुए उनकी पत्नी को राजनीति में घसीटने का आरोप लगाया है।
बीजेपी का चुनावी घोटाला हुआ Expose🔥
BJP ने सांसद @SanjayAzadSln जी की धर्मपत्नी का ही Vote कटवाने की दी Application
BJP वाले हरियाणा और महाराष्ट्र की तरह चुनावी घोटाला करके दिल्ली में भी चुनाव जीतना चाहते हैं।
: @SanjayAzadSln pic.twitter.com/dF3rP9omkP
— Aam Aadmi Party- Uttar Pradesh (@AAPUttarPradesh) December 29, 2024
अमित मालवीय का X पोस्ट
भाजपा नेता अमित मालवीय ने X पर पोस्ट कर संजय सिंह पर तीखा हमला किया है। उन्होंने आप नेता पर राजनीतिक फायदे के लिए पत्नी को भी राजनीति के दलदल में घसीटने का आरोप लगाया है। उन्होंने संजय सिंह की धर्मपत्नी का एफिडेविट भी शेयर किया है।
जो आदमी अपनी पत्नी को राजनीति के दलदल में घसीटने से भी न चूके, उससे अधिक गिरा हुआ इंसान और कौन हो सकता है?
यह अनीता सिंह, संजय सिंह की धर्मपत्नी का एफिडेविट है, जिसमें वह कह रही हैं कि वह सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश की वोटर हैं। अब जो दिल्ली की वोटर ही नहीं हैं, उनका नाम भला दिल्ली… https://t.co/RbtPUm2Gs0 pic.twitter.com/tMnzSSut6s
— Amit Malviya (@amitmalviya) December 29, 2024
अमित मालवीय ने कहा, “जो आदमी अपनी पत्नी को राजनीति के दलदल में घसीटने से भी न चूके, उससे अधिक गिरा हुआ इंसान और कौन हो सकता है? यह अनीता सिंह, संजय सिंह की धर्मपत्नी का एफिडेविट है, जिसमें वह कह रही हैं कि वह सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश की वोटर हैं। अब जो दिल्ली की वोटर ही नहीं हैं, उनका नाम भला दिल्ली की वोटर लिस्ट से कैसे कटवाया जा सकता है? यदि उन्होंने एफिडेविट में स्वयं को सुल्तानपुर का वोटर बताया है, लेकिन दिल्ली में भी वोट करती हैं तो यह कानूनन अपराध है। अब संजय सिंह को तय करना चाहिए कि अपनी पत्नी को और कितना अपमानित करवाना है।”
संजय सिंह ने किया आरोपों को खारिज
हालांकि संजय सिंह ने मनोज तिवारी और अमित मालवीय के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनकी पत्नी का वोट सुल्तानपुर में नहीं है। संजय सिंह का कहना है कि उनकी पत्नी का नाम 4 जनवरी को ही सुल्तानपुर की वोटरलिस्ट से कट चुका है।
संजय सिंह ने यह भी कहा कि वह मनोज तिवारी और अमित मालवीय के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे।
जाति-धर्म की दीवारें तोड़ने वाले आचार्य किशोर कुणाल का निधन