Aryna Sabalenka ने जीता अपना पहला US Open

बेलारूस की स्टार टेनिस खिलाड़ी Aryna Sabalenka ने यूएस ओपन 2024 के फाइनल में अमेरिका की जेसिका पेगुला को हराकर खिताब को अपने नाम कर लिया है।

Written By : अभिनव कुमार | Updated on: September 8, 2024 2:28 pm

बेलारूसी स्टार Aryna Sabalenka  ने US Open Tennis Championship का खिताब जीत लिया है। सबालेंका ने अमेरिका की जेसिका पेगुला को 7-5, 7-5 से हराया। यह मुकाबला 1 घंटे 53 मिनट तक चला।

26 साल की Sabalenka पहली बार साल के आखिरी ग्रैंड स्लैम की सिंगल्स कैटेगरी में चैंपियन बनी हैं। सबालेंका का यह ओवरऑल 5th ग्रैंड स्लैम टाइटल है। वे इसी साल ऑस्ट्रेलिया ओपन 2024, 2023 में भी चैंपियन बनी थीं। वहीं, डबल्स कैटेगरी में 2021 में ऑस्ट्रेलियन ओपन और 2019 में US Open का खिताब जीता था।

सबालेंका ने हार्ड कोर्ट पर भी अपना दबदबा जारी रखा है. पेगुला पर जीत के साथ प्रमुख टूर्नामेंटों में सबालेंका का अजेय क्रम 14 मैचों तक बढ़ गया है. जीत का जश्न मनाने के लिए अपने खिलाड़ी के बॉक्स की ओर दौड़ी, अपनी टीम को गले लगाया और मजाक में अपने स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच जेसन स्टेसी के सिर पर थप्पड़ मारा.

फाइनल देखने के लिए उमड़ी थी भीड़

इस मैच को देखने के लिए कोर्ट में करीब 23 हजार दर्शक मौजूद थे। इनमें पेरिस ओलंपिक 100 मीटर स्वर्ण पदक विजेता Noah Lyles , एनबीए स्टार स्टीफ करी और पूर्व फॉर्मूला-1 विश्व चैंपियन Lewis Hamilton जैसे दिग्गज शामिल थे। ज्यादातर लोग अमेरिका की पेगुला का समर्थन कर रहे थे, लेकिन 30 वर्षीय पेगुला विश्व नंबर दो के जबरदस्त सर्व और शॉट्स के आगे बेबस दिखीं। सबालेंका की जीत के बाद आर्थर ऐश स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने उनके लिए खड़े होकर तालियां बजाईं।

एक सीजन में दोनों हार्डकोर्ट मेजर जीतने वाली पहली खिलाड़ी

यूएस ओपन 2024 का महिला एकल खिताबी मुकाबला बेहद रोमांचक रहा. दूसरे सेट में 0-3 से पीछे और ब्रेक प्वाइंट का सामना करने के बावजूद, पेगुला ने शानदार खेल दिखाया और 5-3 की बढ़त हासिल करने के लिए वापसी की. हालांकि, दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी सबालेंका ने जबरदस्त वापसी करते हुए अंततः जीत हासिल की. 26 वर्षीय बेलारूसी एंजेलिक कर्बर के बाद एक ही सीजन में दोनों हार्डकोर्ट मेजर जीतने वाली पहली महिला बन गईं, जिन्होंने 2016 में यह उपलब्धि हासिल की थी।

ये भी पढ़ें:39 साल के Ronaldo ने मारे अब तक करियर में 900 गोल, तोड़े सारे रिकॉर्ड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *