Former US President डोनाल्ड ट्रंप पर हुई जानलेवा हमले की कोशिश, पकड़ा गया हमलावर

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश नाकाम हो गई है। यह हमला भारतीय समय के अनुसार रविवार रात 11:30 बजे फ्लोरिडा के गोल्फ कोर्स में ट्रंप के गोल्फ खेलने के दौरान हुई। सीक्रेट सर्विस ने हमलावर रयान रॉथ को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है। ट्रंप सुरक्षित हैं।

Donald Trump
Written By : सुनील कुमार साहू | Updated on: September 16, 2024 2:02 pm

Former US President डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) पर  भारतीय समय अनुसार रविवार रात 11:30 बजे एक बार फिर जानलेवा हमले की कोशिश हुई है। हमला फ्लोरिडा में स्थित ट्रंप के आलीशान रिजॉर्ट मार-ए-लागो के गोल्फ कोर्स में हुआ। पिछले दो महीने में यह ट्रंप पर दूसरा हमला है। पहला हमला 13 जुलाई को पेन्सिल्वेनिया के बटलर शहर में हुआ जब एक रैली को  संबोधित करते वक्त 20 साल के युवक थामस क्रूक्स ने AR- 15 राइफल से उन पर ताबड़तोड़ 8 गोलियां चला दी थी। रविवार को हुए हमले में सीक्रेट सर्विस ने समय रहते हमलावर रयान रॉथ को गिरफ्तार कर लिया और जांच जारी है।

हमलावर को कैसे पकड़ा गया

घटना फ्लोरिडा के आलीशान रिजॉर्ट मार-ए-लागो में मौजूद गोल कोर्स की है। भारतीय समय अनुसार रविवार रात 11:30  बजे  former US President  डोनाल्ड ट्रंप पांचवें होल के पास खेल रहे थे  तभी गश्त लगा रहे सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स को झाड़ियां में एक बंदूक की नली दिखाई दी। एजेंट ने तुरंत उस पर गोली चला दी। उसके बाद फटाफट एक आदमी झाड़ियां से निकलता हुआ अपनी कार की तरफ दौड़ा और भागने की कोशिश करने लगा। लेकिन सीक्रेट सर्विस के लोगों ने क्लब के उत्तरी हिस्से  में उस कार को घेरकर हमलावर को पकड़ लिया। सीक्रेट सर्विस ने  तलाशी के दौरान उसके पास से  AK-47 राइफल और एक कैमरा बरामद किया।

हमलावर रयान रॉथ कौन है

रयान रॉथ अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना का रहने वाला है। इसकी उम्र 58 वर्ष है। रयान कई बार पहले भी गिरफ्तार हो चुका है और यह former US President ट्रंप की नीतियों का घोर विरोधी है। इसने ट्विटर पर ट्रंप की आलोचना करते हुए कई पोस्ट भी डाले थे। ताजा जानकारी के अनुसार, हमलावर रयान का फेसबुक और ट्विटर अकाउंट बंद कर दिया गया। रियान के बेटे ओरान ने अपने पिता को एक मेहनती और प्यारा इंसान बताया है, उसे यकीन नहीं कि उसके पिता ऐसा काम कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:-

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लगी गोली, मारा गया हमलावर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *