Belgium Women Gangraped: पाकिस्तान में विदेशी महिला के साथ दरिंदगी, एक आरोपी गिरफ्तार

पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में एक विदेशी महिला से 6 दरिंदों ने 5 दिन तक रेप किया और उसके बाद उसको इस्लामाबाद के सबसे पॉश इलाके सेक्टर G-6/1-3 में ले जाकर फेंक दिया। पुलिस ने महिला के बयान पर केस दर्ज करते हुए एक आरोपी तमीउद्दीन को गिरफ्तार किया है और शेष की तलाश जारी है।

Written By : सुनील कुमार साहू | Updated on: August 15, 2024 8:46 pm

Belgium  की महिला के साथ पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद से 6 km दूर सेक्टर G-6/1-3 में गैंगरेप की वारदात हुई है। वारदात का ये इलाका इस्लामाबाद के सबसे पॉश इलाकों में आता है। पाकिस्तान आर्मी के अधिकारी, सुप्रीम कोर्ट के जज व राजनेता इसी इलाके में रहते हैं, यह इस्लामाबाद के सबसे सुरक्षित सेक्टर में से एक है।

दरअसल मंगलवार को लोगों ने  सेक्टर G-6/1-3 में  एक विदेशी महिला के हाथ पैर बंधे हुए देखे और वह क्षत-विक्षत हालत में थी। लोगों ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने आते ही सबसे पहले महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। उसके बाद महिला ने  थोडा ठीक होने पर बयान देते हुए बताया कि वह Belgium की रहने वाली है और उसके साथ 6 लोगों ने 5 दिन तक गैंग रेप किया।

यह है मामला

घटना इस्लामाबाद के सेक्टर G-6/1-3 की है। मंगलवार  13 August  को लोगों ने इलाके में एक विदेशी महिला के हाथ पैर बंधे हुए देखे और वह विक्षिप्त हालत में थी। उसके बाद पुलिस ने उस महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। पूछताछ में उस महिला ने बताया कि वह Belgium से है और पिछले 6 महीने से  यही पास में एक आदमी के साथ रह रही है और वह आदमी हमेशा उसका रेप करता है।

एक दिन वह पास ही मार्केट में जा रही थी तो कुछ लोगों ने उसे जबरदस्ती गाड़ी में डाला और दूसरी ओर ले गए। उसके बाद करीब 6 दिनों तक पांच अलग-अलग लोगों ने उसे भूखा रखा, पीने को पानी तक नहीं दिया और बारी-बारी से गैंगरेप किया।

पुलिस का बयान

पुलिस ने बयान देते हुए कहा कि उन्होंने महिला की शिकायत पर एक आरोपी तमीउद्दीन को गिरफ्तार कर लिया है और जल्द ही सारे आरोपी पकड़े जाएंगे।

यह महिला कौन है

पाकिस्तान पुलिस ने बताया कि उन्होंने महिला से उसका नाम,पता, उम्र सब पूछी लेकिन वह हमेशा गोल-मोल जवाब देती है। पाकिस्तानी पुलिस के अनुसार उन्होंने Belgium एंबेसी से भी इस महिला के बारे में पता किया, लेकिन उन्हें कुछ पता नहीं चला। इसलिए वे अब FIA ( फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी) से इस महिला के बारे में पता कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें-
Gang Rape : बेटे की चाहत में गई महिला से ‘बाबा’ ने दोस्तों संग किया दुष्कर्म

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *